Cheapest 7 seater cars: इस समय बाजार में 7 सीटर कारों के बहुत ज्यादा ऑप्शन हैं लेकिन धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ रही है। आने वाले कुछ महीनों में कुछ और भी नए मॉडल आ सकते हैं। फिलहाल अगर आपका बजट कम है और आप एक ऐसी कार की तलाश में हैं, जिसमें 7 लोग आसानी से बैठ सकें तो यहां हम आपके लिए कुछ बेस्ट ऑप्शन की जानकारी दे रहे हैं जो आपके बजट में भी फिट होंगे और आपकी फैमिली भी हैप्पी रहेगी। खस बात ये है कि इन कारों को आप डेली यूज़ भी कर सकते हैं।
Maruti Suzuki Eeco (7 सीटर)
इस समय अगर आप एक बेसिक 7 सीटर कार खरीदने की सोच रहे हैं तो मारुति सुजुकी ईको आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है। ईको की कीमत 5.32 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 1.2L लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है जो 81 PS की पावर और 104 Nm का टॉर्क ऑफर करता है। इसमें CNG अक अभी ऑप्शन दिया हुआ है। पेट्रोल मोड पर यह कार 20 kmpl की माइलेज ऑफर करती है जबकि CNG मोड पर यह 27 km/kg की माइलेज देती है।
ईको में लगा यह इंजन काफी भरोसेमंद बताया जा रहा है। हर मौसम में यह इंजन अच्छा प्रदर्शन करता है। Eeco में स्पेस की कोई कमी नहीं है। इसमें 7 लोगों के बैठने की जगह मिलती है। बढ़िया डायमेंशन के चलते ऐसा संभव हो पाया है। इसकी दूसरी और तीसरी पंक्ति में अच्छा स्पेस आपको मिल जायेगा।
इसमें अच्छा स्पेस भी मिलता है जिसके कारण आप काफी सामान इसमें रख सकते हैं। सिटी और हाइवे यह कार निराश होने का मौका नहीं देती Eeco के लिए इसमें Dual एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, चाइल्ड लॉक, स्लाइडिंग डोर्स, ड्राइवर और पैसेंजर साइड एयरबैग और रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स खास हैं।
Renault Triber (7 सीटर)
कम कीमत में एक स्टाइलिश 7 सीटर कार की अगर आपको तलाश है तो आप Renault Triber के बारे में विचार कर सकते है। कीमत की बात ककरें ट्राइबर की एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 5+2 सीटिंग का ऑप्शन मिलता है। साथ ही इसमें 5 बड़े और 2 छोटे लोग आसानी से बैठ सकते हैं। इंजन की बात करें तो Triber में 999cc का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 72 PS पावर और 96 Nm टॉर्क देता है।
यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स से लैस है। ट्राइबर की माइलेज 20 kmpl है। सेफ्टी के लिए इसमें Dual एयरबैग्स और EBD के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की सुविधा है। इस कार में इस कार में 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो से कनेक्ट कर सकते हैं। स्पेस की इस्मेंम कोई कमी नहीं है। लीन इसके बूट में आपको जगह नहीं मिलेगी।
यह भी पढ़ें: Diwali से ठीक पहले आया Maruti Baleno का खास एडिशन, फीचर्स देख हो जाएंगे फैन!
संबंधित खबरें
टूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
3 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
4 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
6 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines