Maruti Suzuki Celerio में 12 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। यह देश की ज्यादा माइलेज देने वाली पेट्रोल कार भी है। स्पेस के मामले में यह वैगन-आर और स्विफ्ट से कम नहीं है। इसका डिजाइन यूथ के साथ फैमिली क्लास को भी टारगेट करता है। यह एक बेहतरीन कार है लेकिन बिक्री के मामले में थोड़ा निराश कर देती है।
हर महीने कंपनी इसकी सिर्फ 3,000 के आस-पास यूनिट बेच रही है, जबकि उम्मीद 8000-10000 यूनिट हर महीने तक बिकनी चाहिए। Celerio एक अच्छा प्रोडक्ट है… इसमें भरोसेमंद इंजन मिलता है और स्पेस काफी बढ़िया है। आइये जानते हैं इस कार के फीचर्स के बारे में .. साथ ही हम आपको यह भी बता रहे हैं कि आपको क्यों इस कार को खरीदना चाहिए?
सबसे ज्यादा माइलेज
इंजन की बात करें तो Maruti Celerio में 1.0 लीटर K10C पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 65hp की पावर और 89Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स के साथ है। यह अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा माइलेज ऑफर करती है क्योंकि इसमें ड्यूल वीवीटी इंजन लगा है जो फ्यूल की कम खपत करता है और बेहतर परफॉरमेंस के साथ ज्यादा माइलेज देता है। एक लीटर में यह कार 26km की माइलेज देती है।
डायमेंशन और साइज़
- लंबाई: 3695mm
- चौड़ाई: 1655mm
- हाईट: 1555mm
- टायर्स: 15 इंच (सभी चारों)
- वजन: 820 kg
बढ़िया स्पेस, कमाल के फीचर्स
Maruti Celerio में फीचर्स की कोई कमी नहीं है। 5 लोगों के बैठने की जगह इसमें दी गई है। 7.0-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम इसमें मिलता है जो एपल कार प्ले और एंड्राइड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें Smart Key के साथ पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। सेफ्टी के लिए कार में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP),Hearted प्लेटफॉर्म,ब्रेक असिस्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर, सेगमेंट-फर्स्ट हिल-होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
आपको क्यों खरीदनी चाहिए Celerio?
अगर आप एक ऐसी पेट्रोल कार खरीदना चाहते हैं,जिसमें बढ़िया स्पेस और शानदार माइलेज हो तो आप Celerio के बारे में विचार कर सकते हैं। इस कार में मारुति का सबसे सफल इंजन भी लगा है। सिटी और हाईवे पर यह जमकर चलती है। लेकिन इसकी कीमत थोड़ी सी ज्यादा है जो इसका एक कमजोर पहलू भी है।
डिस्काउंट का भी उठा सकते हैं लाभ
| मॉडल | वैरिएंट | डिस्काउंट |
| Maruti Celerio | पेट्रोल MT | 48,100 रुपये |
| Maruti Celerio | पेट्रोल AGS | 53,100 रुपये |
| Maruti Celerio | LXI Dream Edition | 73,000 रुपये |
यह भी पढ़ें: Flipkart Sale: Jawa और Yezdi की बाइक्स पर 22500 रुपये का डिस्काउंट, मौका छूट ना जाए
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
10 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
12 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
14 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines