MG Windsor EV Price Hiked: भारत में गाड़ियों कीमतों में इजाफा लगातार हो रहा है। आधा साल निकल गया और यह तीसरी बार कारों की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। MG मोटर इंडिया ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार Windsor EV की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने इस कार पर 21,000 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। Windsor EV को भारत में सबसे पहले पिछले साल अक्टूबर 2024 में लॉन्च किया था। ग्राहकों ने विंडसर को खूब पसंद किया और इसी साल कंपनी ने Windsor EV Pro को बड़ी बैटरी पैक के साथ बाजार में उतारा है। इस समय MG की कुल बिक्री में 65% से ज़्यादा की हिस्सेदारी है।
ग्राहकों को लुभाया
भारत में MG Winsor और Winsor Pro को खूब पसंद किया जा रहा है। इस साल मई में Windor EV Pro को लॉन्च किया गया था, उस समय इसकी एक्स-शोरूम कीमत 17.49 लाख रुपये रखी गई और फुल चाजर में 449 किलोमीटर तक चलती है। महज 24 घंटे में इस गाड़ी को 8000 बुकिंग्स मिली। इसके बाद इसकी कीमत में 60,000 रुपये तक का इजाफा हुआ और इसकी कीमत 18.10 जा पहुंची। उसके बाद भी इस गाड़ी की बिक्री में कोई कमी देखने को नही मिली। अब कंपनी ने Windor EV Pro की एक्स-शो रूम कीमत में 21000 रुपये तक का इजाफा कर दिया है जिसके बाद इस कार की कीमत 18.31 लाख रुपये हो गई है।
बैटरी और रेंज
Windsor Pro EV में 52.9 KWh का बैटरी पैक मिलता है और फुल चार्ज पर 449 किलोमीटर तक की रेंज का दावा किया गया है दे। इसे 136 PS और 200 Nm का टॉर्क मिलता है। 20% से 80% तक चार्ज होने में इसे 50 मिनट का समय लगता है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, EBD, 360 डिग्री कैमरा, Level 2 ADAS, फॉलो मी हेडलैंप और रेन सेंसिंग वाइपर जैसे कई अच्छे फीचर्स दिए गये हैं। Windsor Pro EV में 604 लीटर का बूट स्पेस 5 लोग इस कार में आसानी से ट्रेवल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 3.31 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी हीरो की ये बाइक, कीमत 79 हजार से शुरू
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
6 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
10 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
12 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
14 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines