हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

नई Honda City की पहली झलक सामने! डिजाइन और फीचर्स देखकर आप भी कहेंगे-वाह, जानें कब होगी लॉन्च

Honda City के नए जनरेशन मॉडल की पहली झलक सामने आते ही कार मार्केट में हलचल मच गई है. टेस्टिंग के दौरान दिखी इस कार में ऐसे बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जो इसे पहले से ज्यादा स्टाइलिश और फीचर-लोडेड बना देंगे. क्या यह Verna को पीछे छोड़ पाएगी? जानिए पूरी डिटेल.

विज्ञापन
अगले साल नए अवतार में आएगी Honda City.

2027 Honda City Facelift: Honda City को भारत में हमेशा से एक भरोसेमंद और प्रीमियम सेडान के तौर पर देखा जाता है. अब इस पॉपुलर कार के नए जनरेशन मॉडल की पहली झलक सामने आई है, जिसने ऑटो मार्केट में हलचल मचा दी है. अभी यह कार पूरी तरह कवर हालत में टेस्टिंग के दौरान देखी गई है, लेकिन इसके संकेत साफ हैं Honda इस बार कुछ बड़ा करने की तैयारी में है.

टेस्टिंग के दौरान दिखी नई झलक

हाल ही में ब्राजील में Honda City के नए मॉडल को टेस्टिंग के दौरान देखा गया. यह कार पूरी तरह कैमोफ्लाज में थी, यानी इसके डिजाइन को छिपाने की कोशिश की गई थी. हालांकि, इतना जरूर साफ हो गया है कि कंपनी इस कार पर काम कर रही है और आने वाले समय में इसका नया अवतार देखने को मिल सकता है. उम्मीद की जा रही है कि यह कार 2027 के आसपास लॉन्च हो सकती है और भारत इसकी पहली लॉन्च मार्केट बन सकता है.

Photo-Social media

डिजाइन में हो सकते हैं बड़े बदलाव

स्पाई तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि नई Honda City के डिजाइन में कई बदलाव किए जा सकते हैं. खासकर कार के पीछे वाले हिस्से में टेल लैंप्स का डिजाइन थोड़ा अलग दिख सकता है. इसके अलावा नया बंपर और रिफ्लेक्टर का प्लेसमेंट भी बदला हुआ नजर आ सकता है. इस बार रिफ्लेक्टर को वर्टिकल पोजिशन में लगाया जा सकता है, जो पहले हॉरिजॉन्टल होते थे.

विज्ञापन

साइड और फ्रंट लुक होगा ज्यादा स्टाइलिश

नई City का साइड प्रोफाइल पहले से ज्यादा स्लिम और मॉडर्न दिख सकता है. इसमें नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं, जो इसके लुक को और बेहतर बनाएंगे. वहीं फ्रंट की बात करें तो हेडलाइट्स और बंपर में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिससे कार का ओवरऑल डिजाइन ज्यादा प्रीमियम लगेगा.

किन कारों से होगी टक्कर

जब नई Honda City लॉन्च होगी, तब इसका सीधा मुकाबला Hyundai Verna, Skoda Slavia और Volkswagen Virtus जैसी सेडान से होगा. फिलहाल Hyundai Verna इस सेगमेंट में फीचर्स के मामले में सबसे आगे मानी जाती है, ऐसे में Honda को अपने नए मॉडल में कुछ खास करना होगा.

विज्ञापन

ग्राहकों की बदलती उम्मीदें

आजकल कार खरीदने वाले ग्राहक सिर्फ भरोसेमंद ब्रांड नहीं देखते, बल्कि फीचर्स और आराम को भी उतनी ही अहमियत देते हैं. अब लोग सनरूफ, बड़ा टचस्क्रीन, कनेक्टिविटी और प्रीमियम इंटीरियर जैसी चीजें चाहते हैं. Honda को अक्सर इस बात के लिए आलोचना झेलनी पड़ती है कि उसके मॉडल्स में फीचर्स कम होते हैं, इसलिए इस बार कंपनी को इस कमी को दूर करना होगा.

नई City के लिए क्या होगा जरूरी

नई Honda City को सफल बनाने के लिए कंपनी को कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देना होगा. सबसे अहम है इसका हाइब्रिड इंजन, जिसे बनाए रखना जरूरी है क्योंकि यह बेहतर माइलेज और परफॉर्मेंस देता है. इसके साथ ही कार की कीमत को भी प्रतिस्पर्धी रखना होगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक इसे खरीद सकें.

विज्ञापन

फीचर्स और डिजाइन के अलावा Honda को कार की स्मूदनेस, साइलेंट ड्राइव और कम वाइब्रेशन यानी NVH लेवल पर भी काम करना होगा. अगर कंपनी इन सभी चीजों को सही तरीके से बैलेंस कर पाती है, तो नई Honda City अपने सेगमेंट में फिर से मजबूत पकड़ बना सकती है.

ये भी पढ़ें- अब इस पेट्रोल पंप पर मिलेंगे Mahindra के चार्जिंग स्टेशन, जानें कंपनी की क्या प्लानिंग

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola