Renault इंडिया अब भारत में तेजी से अपनी पोजीशन को मजबूत करने की तैयारी कर रही है। फिलहाल भारत में कंपनी की कंडीशन बहुत खराब है। 2020 में कैप्चर और 2022 में डस्टर के बंद होने के बाद से क्विड, ट्राइबर और किगर की बिक्री जारी है लेकिन सेल्स नंबर्स बहुत अच्छे नहीं हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि कंपनी किगर ईवी लेकर आने वाली है, लेकिन यह मामला भी ठंडे बिस्तर में चला गया। खैर कंपनी भारत के लिए EV और CNG पर फिर से काम कर रही है। यहां हम बात कर रहे हैं नई Kwid ev के बारे में। आइए इस पर करीब से नज़र डालते हैं।
Kwid EV की भारत में होगी एंट्री
कंपनी 2026 में नई डस्टर और बोरियल लॉन्च करने की कगार पर है। इसके बाद हाइब्रिड वर्जन भी लॉन्च किए जाएंगे। इस बीच, संभावना जताई जा रही है कि रेनो क्विड को भी लॉन्च करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मॉडल टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। इतना ही नहीं इसे भारत में कई बार टेस्टिंग करते हुए देखा गया है, लेकिन बाद में इस मॉडल के बारे में बात नहीं हुई। लेकिन अभी हाल ही में Renault Kwid EV टेस्टिंग के दौरान नजर आई है। नया मॉडल एक फ्लैटबेड ट्रक के ऊपर बांधा गया था। तमिलनाडु में इस हाल ही में देखा गया। इस पर अस्थायी पंजीकरण प्लेट लगी हुई थी।
डिजाइन में नयापन
डिजाइन की बात है, आने वाली Renault Kwid EV लगभग Dacia Spring EV जैसी ही दिखती है जो वर्तमान में ग्लोबल बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध है। ध्यान देने वाली बात ये है कि Dacia Spring EV और Renault Kwid EV (नाम की पुष्टि नहीं की गई) बैज इंजीनियर्ड वाहन हैं। भारत के लिए नई Kwid EV में 26.8 kWh का बैटरी मिल सकता है जो एक बार चार्ज करने पर 220 किलोमीटर की रेंज ऑफर कर सकता है।
स्पाई शॉट्स के अनुसार रेनॉल्ट क्विड ईवी के डिजाइन में काफी कुछ नयापन देखने को मिल सकता है। टेस्टिंग के दौरान जो मॉडल नजर आया, उसके डिजाइन के बारे में तो बहुत जानकारी नजर नहीं आई, लेकिन इतना अंदाजा जरूर लग चुका है कि यह मौजूदा पेट्रोल मॉडल से काफी अलग हो सकता है। पीछे की तरफ विंडशील्ड वॉशर और वाइपर, शार्क फिन एंटीना और पार्किंग सेंसर की सुविधा मिलेगी। नई Renault Kwid EV इस साल के अंत तक या फिर 2026 में दस्तक दे सकती है।
यह भी पढ़ें: Skoda की सस्ती SUV पर टूट पड़े ग्राहक, अब बढ़ गया इतना वेटिंग पीरियड
संबंधित खबरें
नई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
6 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
9 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
12 hrs agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines