Maruti Swift Hybrid: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी भारत में अपनी मौजूदा हैचबैक कार Swift का हाइब्रिड मॉडल लेकर आ रही है। माना जा रहा है कि नए मॉडल में माइल्ड-हाइब्रिड सेटअप मिल सकता है। इससे पहले कंपनी ने स्विफ्ट का हाइब्रिड मॉडल टोक्यो मोटर शो में पेश किया था। नए मॉडल के डिजाइन में भी बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है। हाइब्रिड स्विफ्ट लाने के पीछे केवल मॉडल को किफायती रूप देना रहेगा।
इंजन और पावर
इंजन की बात करें तो मारुति सुजुकी स्विफ्ट में नया 1.2-लीटर Z12E इंजन दे सकती है जो 80bhp और 108Nm का टॉर्क देता है। हाइब्रिड सेटअप अपने DC सिंक्रोनस मोटर की मदद से इस इंजन को 3bhp और 60Nm का टॉर्क ज्यादा मिलता है। माइल्ड-हाइब्रिड इंजन के दम पर नई स्विफ्ट एक लीटर में 24.5 किलोमीटर तक की माइलेज ऑफर कर सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी इस साल के अंत तक या फिर अगल साल स्विफ्ट हाइब्रिड भारत में उतार सकती है। लेकिन कंपनी की तरफ से इस कार को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है और न कोई बयान सामने आया है।
| इंजन | 1.2-लीटर Z12E-हाइब्रिड |
| पावर | 80bhp+3bhp |
| टॉर्क | 108Nm+60Nm |
| माइलेज | 24.5kmpl |
यह भी पढ़ें: हेलमेट खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, वरना सिर में लग सकती हैं गंभीर चोट
सेफ्टी के लिए इस कार के सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ESP, 3 पॉइंट सीट बेल्ट, और हिल होल्ड की सुविधा मिलती है। इसके इसके अलावा इस गाड़ी में 9.0 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, ब्लाइंड स्पॉट वार्निंग, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स को भी शामिल किया जायेगा। स्पेस की इस कर में कोई कमी नहीं नहीं होगी। 5 लोग इसमें आराम से बैठे सकते हैं।
सामान रखने के लिए बूट में भी बेहतर स्पेस मिलेगा। स्विफ्ट हाइब्रिड के साथ फ्रोंक्स हाइब्रिड और डिजायर हाइब्रिड भी जल्द लॉन्च की जा सकती है। भारत में EVs के साथ हाइब्रिड कारों का भी भविष्य उज्जवल है। आने वाले समय में कई नए मॉडल नजर आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: नया स्कूटर हो जाएगा पुराना! अगर सर्विस से लेकर खराब पार्ट्स को किया नजरअंदाज
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
12 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
15 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
19 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines