Mahindra Thar Facelift: Thar के नए अवतार से उठेगा पर्दा, 22 सितंबर को होगी एंट्री, Roxx जैसे मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

Mahindra Thar का नया अवतार अब बस आने ही वाला है. कंपनी 22 सितंबर को सेकेंड जनरेशन Thar का पहला बड़ा फेसलिफ्ट पेश करेगी. Thar Roxx से इंस्पायर्ड डिजाइन और कई नए फीचर्स इसे मौजूदा मॉडल से अलग बना सकते हैं. जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Mahindra Thar Facelift

Mahindra Thar Facelift 22 सितंबर को लॉन्च की जाएगी. (Image Credit-Mahindra Thar/X)

Mahindra Thar को पसंद करने वालों के लिए आने वाले दिन काफी खास होने वाले हैं. कंपनी अपनी पॉपुलर SUV को पहली बार बड़ा फेसलिफ्ट अपडेट देने जा रही है. सेकेंड जनरेशन थार को 22 सिंतबर 2026 को पेश किया जाएगा. कंपनी अब तक इसके कई टीजर जारी कर चुकी है, जिनसे SUV के डिजाइन और फीचर्स में होने वाले बदलावों को झलक मिल चुकी है. नई थार में थार रॉक्स से इंस्पायर्ड कई अपडेट देखने को मिल सकते हैं, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है.

विज्ञापन

नई Thar का फ्रंट होगा और दमदार

टीजर में नई थार के फ्रंट डिजाइन की झलक देखे को मिली है. SUV में हनीकॉम्ब पैटर्न वाली नई फ्रेंट ग्रिल दी जा सकती है. इसके साथ थार रॉक्स से इंस्पायर्ड प्रोजेक्ट्र LED हेडलैंप मिलने की उम्मीद है. इन हेडलैंप में C-शेप DRLs भी दिए जा सकते हैं. इसके अलावा फ्रंट बंपर के डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

अलॉय व्हील और रियर में भी बदलाव

फेसलिफ्ट मॉडल में सिर्फ फ्रंट को ही नया लुक नहीं दिया जाएगा. SUV में नए डिजाइन के अलॉय व्हील मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा रियर हिस्से में भी कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए जा सकते हैं. यानी नई Thar का ओवरऑल डिजाइन मौजूदा मॉडल से थोड़ा अलग नजर आ सकता है.

केबिन में भी मिलेंगे बड़े अपडेट

नई Mahindra Thar के इंटीरियर में भी कई बदलाव किए जा सकते हैं. इसमें नए ट्रिम और लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री मिलने की उम्मीद है. कंपनी थार रॉक्स से इन्स्पायर्ड होकर केबिन को पहले से ज्यादा मॉडर्न बनाने पर भी फोकस कर सकती है.

विज्ञापन

क्या-क्या मिलेगा?

नई थार में थार रॉक्स की तरह 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच फुली डिजिटल इस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है. इसके अलावा वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360-डिग्री कैमरा और ऑटोमैटिक AC जैसे फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है. अगर ये फीचर्स आते हैं, तो मौजूदा मॉडल के मुकाबले केबिन काफी ज्यादा आधुनिक नजर आएगा.

इंजन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं

2026 महिंद्रा था फेसलिफ्ट में मौजूदा इंजन विकल्प जारी रहने की उम्मीद है. इसमें 1.5-लीटर डीजल इंजन 119bhp की पावर और 300Nm का टॉर्क देता है. इसके अलावा 2.2-लीटर डीजल इंजन 152bhp की पावर और 300Nm (MT)/320Nm (AT) का टॉर्क देता है. 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी 152bhp की पावर और 300Nm (MT)/320Nm (AT) का टॉर्क देता है.

विज्ञापन

6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक का विकल्प

नई Thar में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड रहने की उम्मीद है. वहीं 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स 2.2-लीटर डीजल और 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ मिल सकता है. ड्राइवट्रेन की बात करें तो 1.5-लीटर डीजल में RWD, 2.2-लीटर डीजल में 4×4 और 2.0-लीटर पेट्रोल में RWD के साथ 4×4 का विकल्प मिल सकता है.

कितनी हो सकती है नई Thar की कीमत?

फिलहाल Mahindra Thar की एक्स-शोरूम कीमत 10.32 लाख रुपये से 17.80 लाख रुपये के बीच है. फेसलिफ्ट मॉडल में नए डिजाइन और ज्यादा फीचर्स मिलने की उम्मीद है. ऐसे में इसकी कीमत मौजूद मॉडल के मुकाबले थोड़ी ज्यादा हो सकत है. कंपनी कंपनी 22 सितंबर को नई Thar को पेश करने के दौरान इसकी कीमत और बाकी डिटेल्स से पर्दा उठा सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ