2026 Hero Glamour 125: भारत में 125cc बाइक सेगमेंट अब काफी बड़ा हो गया है। इस सेगमेंट में आपको बेसिक बाइक से लेकर प्रीमियम बाइक्स देखने को मिलती हैं। इस सेगमेंट में होंडा शाइन सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। वहीं अब हीरो मोटोकॉर्प भी अपनी मौजूदा ग्लैमर 125 बाइक को एक दम नए अवतार में लेकर आ रही है। हाल ही में यह बाइक टेस्टिंग के दौरान नजर आई है। इस बार इस बाइक में कई बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। इसमें मिलने वाले कुछ फीचर्स की जानकारी लीक हो गई है। अगर आप भी हीरो की नई ग्लैमर खरीदने की सोच रहे हैं तो थोड़ा सा इंतजार, आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता हैं।
नई Hero Glamour 125
रिपोर्ट्स के मुताबिक हीरो की नई ग्लैमर 125 कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। नई ग्लैमर 125 में LED टर्न इंडीकेटर्स, फुली डिजिटल कलर LCD, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, अपडेटेड स्विच गियर, और क्रूज कंट्रोल जैसे नए फीचर्स मिल सकते हैं। ये सभी फीचर्स उपयोगी हैं और राइडिंग के दौरान काफी काम आते हैं।
बदल जाएगा लुक
इस बार हीरो मोटोकॉर्प की नई ग्लैमर पूरी तरह जायेगी। इसमें नया डिजाइन और नए एडवांस्ड फीचर्स देखने को मिलेंगे। इस बाइक में मिलने वाले कुछ फीचर्स को कंपनी अपनी फ्लैगशिप बाइक Mavrick 440 से ले सकती है। इस बार इसमें स्प्लिट सीट मिलेगी। इस बार बाइक के डिजाइन में काफी नयापन देखने को मिलेगा।
इंजन और पावर
नई ग्लैमर 125 के इंजन बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। नए मॉडल में भी वहीं इंजन का इस्तेमाल किया जा सकता है जो इस समय मौजूदा xtreme 125r को पावर देता है। बाइक में 124.7ccका इंजन मिलेगा जो 11.4bhp की पावर और 10.4Nm का टॉर्क मिलेगा यह इंजन फ्यूल इंजेक्शन से लैस होगा। बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी। भारत में इस बाइक का सीधा मुकबला होंडा SP 125 और TVS Raider से होगा। इस साल तक के अंत तक इस बाइक को लॉन्च किया जा सकता है। इस बाइक की संभावित कीमत एक लाख रुपये से आस-पास हो सकती है
यह भी पढ़ें: MG Cyberster: 74.99 लाख में दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार, जानें 5 बड़ी खूबियां
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
6 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
10 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
14 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines