Volkswagen Terra : क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, भारत में जल्द होगी लॉन्च

Volkswagen की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी Terra को क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी के इस गाड़ी ने बेहतर स्कोर किया है। भारत में यह एसयूवी अगले साल लॉन्च हो सकती है।

tera
विज्ञापन

Volkswagen Terra एक कॉम्पैक्ट SUV है जिसे भारत में अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। यह MQB A0-IN प्लेटफ़ॉर्म पर बेस्ड है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। लेकिन भारत में आने से पहले ही इस एसयूवी ने अपनी मजबूती का दम दिखा दिया है। नई Volkswagen Terra ने सेफ्टी के मामले में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। क्रैश टेस्ट में इस गाड़ी ने 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Terra ने काफी अच्छे अंक प्राप्त किये हैं।

ब्राजील में बनी इस SUV को लैटिन अमेरिका और अफ्रीका के बाजारों के लिए तैयार किया गया है। हाल ही में इसकी डिलीवरी ब्राजील में शुरू हुई है। Latin NCAP द्वारा कराए गए क्रैश टेस्ट में इस गाड़ी ने 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। सेफ्टी के मामले में यह SUV बेहतर साबित हई है।

विज्ञापन

बच्चों और एडल्ट सेफ्टी में अव्वल

एडल्ट सेफ्टी में टेरा ने कुल 89.88% स्कोर किये हैं। जबकि चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में इस SUV ने 87.25% स्कोर किया। इसके अलावा टेरा ने पैदल यात्री सेफ्टी के टेस्ट में 75.77% स्कोर किया है। सिर, पेट, गर्दन और छाती में बेहतर सेफ्टी मिली है। बच्चों के लिए पूरी सेफ्टी दर्ज की गई।

विज्ञापन

Volkswagen Terra के फीचर्स

विज्ञापन

Terra में 1.0-लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन लगा है। यही इंजन इस समय Skoda Kylaq को भी पावर देता है।भारत में इस गाड़ी को 1.0-लीटर, TSI पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जा सकता है। यह इंजन 118bhp की पावर और 178Nm का टॉर्क देता है।Tera एक 5 सीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इसमें स्पेस अच्छा मिल जाता है। सिटी और हाईवे पर इसका प्रदर्शन बेहतर माना जाता है।

विज्ञापन

सेफ्टी के लिए इस Volkswagen Terra में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के EBD, 6 एयरबैग्स, सीट बेल्ट रिमांइंडर, 3 पॉइंट सीट बेल्ट, ब्रेक असिस्ट, हिल होल्ड और दिस्क्क ब्रेक की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ