महिंद्रा अपनी सबकॉम्पैक्ट SUV “XUV 3XO” को अपडेट करके इस महीने की 7 तारीख (7 जुलाई) को लॉन्च करने जा रही है। फीचर्स के अलावा इस गाड़ी के डिजाइन और इंजन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जायेगा। अपडेटेड मॉडल में लेवल 2 ADAS, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 360-डिग्री कैमरा, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, हरमन कार्डन साउंड सिस्टम, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, 65W USB-C फ़ास्ट चार्जर, पैनोरमिक सनरूफ और बहुत कुछ जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। नए ट्रिम और फीचर्स की मदद से कंपनी XUV 3XO की बिक्री को बूस्ट करने की कोशिश करेगी।
मौजूदा इंजन ही मिलेंगे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपडेटेड महिंद्रा XUV 3XO के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इस गाड़ी में 3 इंजन के विकप्ल मिलते हैं, जिनमें एक 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन, 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5L टर्बो डीजल इंजन शामिल है। ये इंजन मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। ये सभी इंजन भारत के हर मौसम के हिसाब से प्रदर्शन कर सकते हैं। बेहतर माइलेज के साथ दमदार परफॉरमेंस भी मिलती है।
यह भी पढ़ें: 6.89 लाख में CNG SUV, अब इन 6 शहरों के ग्राहक भी खरीद पाएंगे
डिजाइन और फीचर्स
अपडेटेड महिंद्रा XUV 3XO में नया ट्रिम मिलेगा, लेकीन इसके डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया जायेगा। फ्रंट, साइड और रियर प्रोफाइल एकदम सेम रहना वाला है। इतना ही नहीं व्हील साइज़ में भी कोई बदलाव नहीं किया जायेगा। सेफ्टी के लिए इस गाड़ी में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, 6 एयरबैग्स, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। सामना रखने के लिए इसमें 364 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा। कीमत को लेकर अभी तक कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं है। भारत में इस XUV 3XO के नए वेरिएंट का सीधा मुकाबला Hyundai Venue, kia Sonet और Tata Nexon से होगा।
यह भी पढ़ें: इस महीने आ रही हैं ये 3 जबरदस्त लग्जरी कारें, देखिये पूरी लिस्ट और फीचर्स
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines