2025 TVS Apache RTR 200 4V: बाइक लवर्स के लिए TVS ने अपनी सबसे पॉपुलर और हाई परफॉर्मेंस बाइक Apache RTR 200 4V को अपग्रेड करके लॉन्च कर दिया है। दरअसल TVS मोटर कंपनी ने अपाचे (Apache) सीरीज की 20th एनिवर्सरी के मौके पर इस बाइक को बाजार में उतारा है। अपाचे सीरीज भारत में खूब पसंद की जाती है। नई Apache RTR 200 4V में अब नया OBD2B कंप्लायंट इंजन दिया गया है। अब यह बाइक पहले से बेहतर हुई है। आइये जानते हैं नई अपाचे की कीमत और फीचर्स के बारे में…
यूथ की पसंदीदा बाइक
Apache RTR 200 4V एक हाई परफॉरमेंस बाइक है जोकि कई अच्छे फीचर्स के साथ भी आती है। इसमें एडवांस फीचर्स और सेफ्टी भी मिलती है। इसकी सीट आरामदायक है जिसकी वजह से लंबी दूरी पर यह थकान का मौका कम देती है। इस बाइक में बेहतर कण्ट्रोल और गजब की हैंडलिंग मिलती है। नई अपाचे को लेकर TVS मोटर के प्रीमियम बिजनेस हेड, विमल सुम्बली ने कहा कि अपाचे एक बाइक नहीं, बल्कि एक ग्लोबल मूवमेंट है, जिसने युवाओं और परफॉर्मेंस लवर्स को इंस्पायर किया है। नई अपाचे RTR 200 4V इसी परंपरा को और आगे ले जाती है।
कीमत और इंजन
कीमत की बात करें तो नई 2025 TVS Apache RTR 200 4V की एक्स-शोरूम कीमत 1.54 लाख रुपये है। इस बाइक का सीधा मुकाबला Bajaj Pulsar NS200 और Yamaha FZ25 से है। नई 2025 TVS Apache RTR 200 4V में के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है बस इसे OBD2B उत्सर्जन मानकों अनुरूप अपग्रेड किया गया है। इस बाइक में 197.75cc का इंजन दिया है जो 20.8 PS की पावर और 17.25 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
बाइक में बेहतर कंट्रोल और और शार्प कॉर्नरिंग के लिए 37mm USD (Upside Down) फ्रंट सस्पेंशन दिए हैं। खराब रास्तों पर यह बाइक आसानी से निकल जाती है। इसके अलावा इसमें ड्यूल चैनल ABS, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, LED हेडलैंप के साथ DRLs, और 3 राइडिंग मोड्स (Urban, Sport और Rain) दिए गए हैं।
डिजाइन और लुक्स के मामले में यह बाइक काफी स्पोर्टी है। अब इसमें रेड अलॉय व्हील्स और रिफ्रेश्ड ग्राफिक्स दिए गए हैं। ग्राहक इस बाइक को ग्लॉसी ब्लैक, मैट ब्लैक और ग्रेनाइट ग्रे कलर ऑप्शन में खरीद सकते है। साल 2016 में इस बाइक को पहली बार लॉन्च किया गया था।
यह भी पढ़ें: ये गलतियां मत करना वरना इलेक्ट्रिक बाइक हो जाएगी बेकार, खत्म हो जाएगी रेंज
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
16 hrs agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
1 day agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
1 day ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
1 day agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
2 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
2 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
2 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
2 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
3 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines