2025 Toyota Innova Electric: टोयोटा ने इंडोनेशिया इंटरनेशनल मोटर शो (IIMS 2025) में Kijang Innova BEV Concept से पर्दा उठाया है। इस मॉडल मार्च 2022 में इंडोनेशिया में पेश पहले ही पेश किया जा चुका है लेकिन नया वाला मॉडल अब पहले से बेहतर हुआ है। नया मॉडल पूरी तरह इलेक्ट्रिक 7-सीटर MPV है। खस बात ये है कि टोयोटा इनोवा BEV कॉन्सेप्ट में इंडोनेशिया में पेश किए गए डीजल किजैंग इनोवा जैसी ही पैनलिंग है। हालांकि, कुछ फीचर्स जैसे स्पोर्टियर हेडलैम्प और DRLs, टॉप माउंटेड LED स्ट्रिप, क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल और बम्पर थोड़े अलग भी हैं।
बैटरी पैक
7-सीटर टोयोटा इनोवा BEV कॉन्सेप्ट में 59.3 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है। इनोवा BEV में इस्तेमाल किया जाने वाला बैटरी पैक काफी अलग है। इसके फ्लोरबोर्ड पर कई छोटे मॉड्यूल लगे हैं। साथ ही, इंजन में आगे की तरफ एक बहुत बड़ी यूनिट लगाई गई है। चार्जर और इन्वर्टर व्हीकल के पीछे की तरफ लगाए गए हैं। इनोवा BEV टाइप-2 AC और CCS-2 DC चार्जर को सपोर्ट करता है।
लेकिन अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं हबी कि फुल चार्ज में यह कितना रेंज ऑफर करेगी। इतना ही नहीं यह तय नहीं है कि इनोवा BEV असेंबली लाइन तक कब पहुंचेगी। भारत में इसे कब तक लॉन्च किया जायेगा इस बारे में कंपनी की तरफ से जानकारी नहीं है अब चूंकि भारत में तेजी से EV सेगमेंट ग्रोथ कर रहा है, ऐसे में इस गाड़ी का भारत में लॉन्च होना तय है।
डिजाइन और इंटीरियर
नई इनोवा BEV की बॉडी क्लैडिंग और ब्लैक-आउट पिलर और रूफ के साथ बेहतर नजर आती है। इसे मल्टी-कलर ग्राफिक्स के साथ साइड प्रोफाइल को और भी स्पोर्टी लुक मिलता है। इतना ही नहीं इसमें 16-इंच के एलॉय व्हील्स मिलते हैं और इनका डिजाइन स्पोर्टी है। इसमें क्रोम फिनिश वाले डोर हैंडल और इंटीग्रेडेट टर्न सिग्नल वाले मिलते हैं। डुअल कलर के ORVM भी दिए गये हैं। गाड़ी के रियर में इनोवा BEV में इंटरकनेक्टिंग LED स्ट्रिप के साथ रैपअराउंड टेल लैंप दी है। पीछे और साइड में भी ‘BEV’ बैजिंग देखी जा सकती है।
इंटीरियर की बात करें तो इसका बड़ा केबिन काफी जबरदस्त है। स्पेस की कोई कमी नहीं है। लम्बी दूरी के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है। इसमें एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। इसके इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में MID के साथ एनालॉग डायल हैं। इसके स्टीयरिंग व्हील पर माउंटेड स्विच हैं। इस गाड़ी में कैप्टन सीटें मिल रही हैं और पीछे बैठने वालों के लिए भी स्क्रीन दी गई हैं।
यह भी पढ़ें: Vehicle Scrapping Policy: दिल्ली में जब्त गाड़ियों के लिए बदले नियम, तुरंत करना पड़ेगा ये काम
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
15 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
18 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
23 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines