अगर आप टोयोटा फॉर्च्यूनर खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपको यह खबर आपके लिए है। पिछले महीने 2025 फॉर्च्यूनर लेजेंडर 4×4 MT वेरिएंट पेश करने के बाद अब इसके लाइनअप को फिर से अपडेट किया है। टोयोटा ने फॉर्च्यूनर का पेट्रोल-मैनुअल वेरिएंट भारत में बंद कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खराब बिक्री के चलते कंपनी ने ऐसा कदम उठाना पड़ा है।अब फॉर्च्यूनर का पेट्रोल मॉडल खरीदने वालों के पास 1.59 लाख रुपये महंगा ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प होगा, जबकि मैनुअल ट्रांसमिशन के लिए उन्हें डीजल मॉडल या अन्य दूसरी SUVs के बारे में विचार करना पड़ेगा।
ग्राहकों के लिए ये ऑप्शन
टोयोटा ने फॉर्च्यूनर एसयूवी में पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ मैनुअल या ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन दिए गए थे। अप्रैल से पेट्रोल इंजन केवल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। अब इसके 2.7-लीटर पेट्रोल के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (4×2), 2.8-लीटर डीजल के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन (4×2 और 4×4) और 2.8-लीटर डीजल के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (4×2 और 4×4) विकल्प रह गए हैं। ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से मॉडल चुन सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि बंद किए पेट्रोल-मैनुअल वेरिएंट की कीमत 33.78 लाख रुपये थी, जबकि मौजूदा पेट्रोल-ऑटोमैटिक की कीमत 35.37 लाख रुपये है।
फॉर्च्यूनर लेजेंडर का नया वेरिएंट
टोयोटा ने पिछले महीने फॉर्च्यूनर लेजेंडर के डीजल मॉडल के लिए 4×4 MT वेरिएंट लॉन्च किया था। SUV पहले केवल 4×4 और 4×2 दोनों वेरिएंट में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध थी। इसमें 2.8-लीटर डीजल इंजन मिलता है जो 204ps की पावर और 420Nm का टॉर्क देता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 4X4 सिस्टम से लैस किया गया है। फॉर्च्यूनर लेजेंडर के इस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 46.36 लाख रुपये है।
भारत में टोयोटा फॉर्च्यूनर एक भरोसेमंद SUV है और काफी लंबे समय ये यह ग्राहकों को लुभा रही है। पेट्रोल मैन्युअल वेरिएंट के बंद होने के बाद ग्राहकों को थोड़ा झटका लग सकता है, लेकिन ऑटोमैटिक वेरिएंट भी बुरा ऑप्शन नही है। देखने को कंपनी के इस कदम से इस गाड़ी की बिक्री पर क्या असर पड़ता है।
यह भी पढ़ें: कार जितनी पावर के साथ आई नई कावासाकी निंजा 650, जानें कीमत और खूबियां
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
4 hrs agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
22 hrs agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
1 day ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
1 day agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
1 day agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
2 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
2 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
2 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
3 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines