ये हैं भारत की सबसे स्पोर्टी 125cc बाइक्स, लिस्ट में शामिल हुआ नया मॉडल

Top 3 Sporty 125cc bikes: हाल ही में होंडा ने भी अपनी सबसे स्पोर्टी बाइक CB125 Hornet को पेश किया। इससे पहले भी हीरो और बजाज की स्पोर्टी बाइक्स बाजार में हैं। अब ऐसे में ग्राहकों के पास कई ऑप्शन आ गये हैं। यहां हम आपको 3 सबसे स्पोर्टी बाइक्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

125cc bike 2025 july

Top 3 Sporty 125cc bikes: देश में 125cc बाइक्स के साथ सबसे ज्यादा मोडिफिकेशन किये जाते हैं। दरअसल यह एक ऐसा सेगमेंट है जिसमें पावर, स्टाइल और माइलेज, तीनों का साथ मिलता है। सिंपल डिजाइन से लेकर स्पोर्टी लुक्स में आपको अब मॉडल आसानी से मिल जाएंगे। अभी हाल ही में होंडा ने भी अपनी सबसे स्पोर्टी बाइक CB125 Hornet को पेश किया। इससे पहले भी हीरो और बजाज की स्पोर्टी बाइक्स बाजार में हैं। अब ऐसे में ग्राहकों के पास कई ऑप्शन आ गये हैं। यहां हम आपको 3 सबसे स्पोर्टी बाइक्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन

Honda CB125 Hornet

विज्ञापन

कीमत: 1.12 लाख रुपये

होंडा ने हाल ही में अपनी सबसे स्पोर्टी लुक वाली 125cc बाइक CB125 Hornet को पेश किया है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.12 लाख रुपये है। इंजन की बात करें तो बाइक में 125cc का SI इंजन लगा है जो 11.14 PS और 11.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक का डिजाइन स्पोर्टी है जिसे खास यूथ को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इस बाइक का वजन 124 kg है। इसमें 12 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है।

विज्ञापन

Hero Xtreme 125R

कीमत: 98,336 रुपये

विज्ञापन

Hero Xtreme 125R अपने डिजाइन और फीचर्स के दम पर ग्राहकों को लुभा रही है।  परफॉरमेंस के लिए इसमें 125cc का इंजन लगा है जो 11.50PS की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। इसमें 10 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। बाइक में 17 इंच के टायर्स दिए गये हैं। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 98,336 रुपये  है।  इसका वजन 136 किलोग्राम है। डेली यूज़ के लिए आप इस बाइक को चुन सकते हैं।  

Bajaj Pulsar N125

विज्ञापन

कीमत: 99,213 से शुरू

बजाज ऑटो ने हाल ही मेंअपनी नई 125cc बाइक पल्सर N125 को पेश किया। यह कंपनी की सबसे स्पोर्टी बाइक है। इसमें 125cc इंजन लगा है जो 12PS और 11Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5 स्पीडगियरबॉक्स लगा है। बेहतर ब्रेकिंग के बाइक के फ्रंट में 240mm डिस्क और रियर में 130mm ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। यह एक बेहद स्पोर्टी बाइक है जो यूथ को टारगेट करती है।  बाइक की सीट सॉफ्ट है जो डेली राइड के लिए बेस्ट ऑप्शन होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ