2025 Tata Tiago Launch: टाटा मोटर्स अब हैचबैक कार सेगमेंट में अपनी पोजीशन को मजबूत करने की तैयारी में है। अब कंपनी अपनी पॉपुलर कार टियागो (Tiago) का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने जा रही है। टेस्टिंग के दौरान यह कार कई बार नज़र आ चुकी है। सोर्स के मुताबिक इस बार टाटा इस बार कई नई Tiago में कई बड़े बदलाव करने जा रही है। नया मॉडल जनवरी में होने वाले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पेश किया जाएगा। हालांकि कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन सोर्स के मुताबिक टाटा नई टियागो के डिजाइन में बड़े बदलाव करने जा रही है। इस कार का सीधा मुकाबला मारुति स्विफ्ट से होगा।
5 साल बाद होगा बड़ा अपडेट
आपको बता दें कि टाटा टियागो में 5 साल बाद अपडेट आया है। इससे पहले जनवरी 2020 में कंपनी ने इस कार को अपडेट किया था। इस बार नई टियागो में काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। डिजाइन से लेकर इंटीरियर को अपडेट किया जाएगा। कार के फ्रंट और रियर सेक्शन में बदलाव देखने को मिलेंगे। बंपर, हेडलैम्प और टेल लैंप को फिर से डिजाइन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Maruti WagonR के इस वेरिएंट की अचानक बढ़ी डिमांड, 20% की हुई ग्रोथ
इंजन और पावर
इंजन की बात करें तो नई टियागो में 3 सिलिंडर, 1.2L का पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 5 स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इस कार को CNG में भी लेकर आएगी। माना जा रहा है कि इंजन को फिर से अपडेट किया जाएगा ताकि माइलेज से लेकर परफॉरमेंस तक में इजाफा हो। उम्मीद है कि इस बार नई टियागो अपनी पकड़ हैचबैक कार सेगमेंट में पहले से बेहतर कर सकती है।
Maruti Swift को मिलेगी कांटे की टक्कर
नई टियागो का सीधा मुकाबला नई स्विफ्ट से होगा। मारुति स्विफ्ट में Z सीरिज का पेट्रोल इंजन मिलेगा, यही इंजन 82hp की पावर और 112 Nm का टॉर्क ऑफर करता है। इसमें यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। मैन्युअल मोड पर 24.8kmpl की माइलेज और AMT पर 25.75 kmpl की माइलेज मिलती है।
सेफ्टी के लिए नई स्विफ्ट के सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग्स, 3 पॉइंट सीट बेल्ट, हिल होल्ड कंट्रोल, ESC, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD जैसे फीचर्स लगे हैं। इस कार में 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, 60:40 स्प्लिट सीटें, रियर AC वेंट, वायरलैस चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, और सुजुकी कनेक्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: Honda की ये बाइक बनी ग्राहकों की पहली पसंद, 30 दिन में बिकी 1.45 लाख यूनिट्स
संबंधित खबरें
सनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
9 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
10 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines