2025 Tata Tiago अगले महीने होगी लॉन्च, नई Swift की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

2025 Tata Tiago: मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में टाटा मोटर्स अपनी नई टियागो को लॉन्च करने जा रही है। सोर्स के मुताबिक टाटा नई टियागो के डिजाइन में बड़े बदलाव करने जा रही है। इस कार का सीधा मुकाबला मारुति स्विफ्ट से होगा।

TATA TIAGO

2025 Tata Tiago Launch: टाटा मोटर्स अब हैचबैक कार सेगमेंट में अपनी पोजीशन को मजबूत करने की तैयारी में है। अब कंपनी अपनी पॉपुलर कार टियागो (Tiago) का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने जा रही है। टेस्टिंग के दौरान यह कार कई बार नज़र आ चुकी है। सोर्स के मुताबिक इस बार टाटा इस बार कई नई Tiago में कई बड़े बदलाव करने जा रही है। नया मॉडल जनवरी में होने वाले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पेश किया जाएगा। हालांकि कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन सोर्स के मुताबिक टाटा नई टियागो के डिजाइन में बड़े बदलाव करने जा रही है। इस कार का सीधा मुकाबला मारुति स्विफ्ट से होगा।

5 साल बाद होगा बड़ा अपडेट

आपको बता दें कि टाटा टियागो में 5 साल बाद अपडेट आया है। इससे पहले जनवरी 2020 में कंपनी ने इस कार को अपडेट किया था। इस बार नई टियागो में काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। डिजाइन से लेकर इंटीरियर को अपडेट किया जाएगा। कार के फ्रंट और रियर सेक्शन में बदलाव देखने को मिलेंगे। बंपर, हेडलैम्प और टेल लैंप को फिर से  डिजाइन  किया जाएगा।

इंजन और पावर

इंजन की बात करें तो नई टियागो में 3 सिलिंडर, 1.2L का पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 5 स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इस कार को CNG में भी लेकर आएगी। माना जा रहा है कि इंजन को फिर से अपडेट किया जाएगा ताकि माइलेज से लेकर परफॉरमेंस तक में इजाफा हो। उम्मीद है कि इस बार नई टियागो अपनी पकड़ हैचबैक कार सेगमेंट में पहले से बेहतर कर सकती है।

Maruti Swift को मिलेगी कांटे की टक्कर

नई टियागो का सीधा मुकाबला नई स्विफ्ट से होगा। मारुति स्विफ्ट में Z सीरिज का पेट्रोल इंजन मिलेगा, यही इंजन 82hp की पावर और 112 Nm का टॉर्क ऑफर करता है। इसमें यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। मैन्युअल मोड पर 24.8kmpl की माइलेज और AMT पर 25.75 kmpl की माइलेज मिलती है।

सेफ्टी के लिए नई स्विफ्ट के सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग्स, 3 पॉइंट सीट बेल्ट, हिल होल्ड कंट्रोल, ESC, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD जैसे फीचर्स लगे हैं। इस कार में  7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, 60:40 स्प्लिट सीटें, रियर AC वेंट, वायरलैस चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, और सुजुकी कनेक्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ