New Tata Sumo: भारत में ऑटो एक्सपो 2025 में इस बार कई नई कारें लॉन्च होने जा रही हैं। कई पुराने मॉडल भी इस बार फिर से दस्तक देने जा रहे हैं। अब खबर आ रही है कि टाटा मोटर्स अपनी SUMO का नया अवतार पेश कर सकती है। नई सूमो के आने से बाजार में एक और ऑप्शन ग्राहकों के पास होगा। इतना ही नहीं Mahindra Scorpio और XUV700 को नई सूमो से कड़ी टक्कर मिलेगी। अपने समय में टाटा सूमो सबसे लोकप्रिय और हिट SUV रही है। टाटा मोटर्स ने नई सूमो के बारे में अभी तक कोई ऑफिशियली जानकारी नहीं दी है।
डिजाइन में नयापन
नई Tata Sumo के डिजाइन में इस बार कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें मॉडर्न डिजाइन से लेकर कई एडवांस्ड देखने को मिल सकते हैं। माना जा रहा है कि नए मॉडल में सफारी और हैरियर की झलक देखने को मिल सकती है। लेकिन यह बहुत ज्यादा प्रीमियम नहीं होगी। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में कंपनी सिर्फ इस गाड़ी से पर्दा उठा सकती है…लेकिन लॉन्च के लिए ग्राहकों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
नई सूमो के फ्रंट में बोल्ड फ्रंट ग्रिल के साथ DRL के साथ नई LED हेडलाइट्स देखने को मिल सकती हैं। इसके अलावा इसमें 19 या 20 इंच के व्हील्स मिल सकते हैं। साइड प्रोफाइल को थोड़ा वाइड किया जाएगा। जबकि रियर प्रोफाइल में शार्प LED टेल लाइट्स मिल सकती हैं।
नई सूमो में प्रीमियम इंटीरियर देखने को मिल सकता है। इसमें स्पेस काफी बढ़िया मिलेगा। 5 से 7 लोगों के बैठने की इमें जगह मिलने वाली है। गाड़ी में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और आरामदायक अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 6 प्लस एयरबैग्स, एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS), एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, ब्रेक असिस्ट और 3 पॉइंट सीट बेल्ट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
नई सूमो को पेट्रोल और डीजल इंजन में लाया जा सकता है और इसमें 2.0L के इंजन मिल सकते हैं। यह एक रफ एंड टफ SUV के रूप में आएगी। इसकी संभावित कीमत 12-14 लाख रुपये तक जा सकती है। 17-18 जनवरी को नए मॉडल के बारे में तमाम जानकारियां सामने आ सकती हैं। नई सूमो पर्सनल और कमर्शियल यूज़ के लिए होगी।
यह भी पढ़ें: Tata Nexon EV पर 3 लाख का डिस्काउंट! लेकिन ऐसे मिलेगा फायदा
संबंधित खबरें
पेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 hr agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
20 hrs agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
22 hrs ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
23 hrs ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
1 day ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
3 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines