SUV सेगमेंट में टाटा मोटर्स अपनी नई Sierra को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में एक बार फिर इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। लेकिन सबसे पहले इस SUV को इसी साल भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में दिखाया गया था। टाटा के Gen2 EV प्लेटफ़ॉर्म पर तैयार किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आगामी एसयूवी को अगले महीने (अप्रैल 2025) में लॉन्च किये जाने की सम्भावना है। इस गाड़ी को ऑन रोड के साथ ऑफ रोड के लिए तैयार किया जायेगा।
एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स
टाटा मोटर्स की गाड़ियां सेफ्टी के मामले में किसी से कम नहीं है। टाटा की गाड़ियों ने मजबूती में अपना लोहा मनवा लिया है। सेफ्टी के लिए नई Sierra में 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, 360 डिग्री कैमरे, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), और Level 2 ADAS जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।
ड्राईवर के लिए इसमें 3 स्क्रीन देखने को मिलेगी जिसमें एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक सेंट्रल टचस्क्रीन और एक पैसेंजर साइड टचस्क्रीन भी शामिल किया गया है। सभी स्क्रीन 12.3 इंच की हो सकती हैं। इस गाड़ी में सबसे आरामदायक सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा इसमें इसमें प्रीमियम साउंड सिस्टम, पैनोरामिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, Android ऑटो, Apple कार प्ले और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
ताकतवर इंजन के साथ आएगी नई Sierra
पावर के लिए आगामी Sierra में 1.5 लीटर टर्बो–पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 170hp और 280 Nm का टॉर्क देता है। इसके अलावा इसमें 2.0-लीटर डीजल इंजन का भी ऑप्शन मिलेगा। Sierra में 6 मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलेंगे। इसके अलावा यह SUV AWD (ऑल–व्हील ड्राइव) टेक्नॉलजी के साथ भी मौजूद हो सकती है। भारत में इसे 10.50 लाख रुपये की शुरूआती कीमत में पेश किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:8 से 9 लाख में आने वाली टॉप कॉम्पैक्ट SUV, सेफ्टी में 5 स्टार रेटिंग, स्पेस की नहीं कोई कमी
संबंधित खबरें
बदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
49 mins agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
3 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
4 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
20 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
22 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines