इस महीने आ रही है नई Tata Sierra, 6 एयरबैग्स के साथ मिलेगी पूरी सेफ्टी
नई Tata Sierra को इस साल मई-जून में लॉन्च किया जा सकता है। नई Sierra में पहली बार कई अच्छे और उपयोगी फीचर्स को शामिल किया जा सकता है।
Edited By Bani Kalra

Edited By Bani Kalra

टाटा मोटर्स भारत में अपनी नई Sierra को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी तेजी से इस पर काम कर रही है। कई बार इसे टेस्टिंग के दौरान भी देखा जा चुका है। पहली बार इस साल भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में इस पर से पर्दा उठाया गया था। भारत में नई Sierra को EV, पेट्रोल और डीजल में बिक्री के लिए उतारा जाएगा। इसे टाटा के Gen2 EV प्लेटफ़ॉर्म पर तैयार किया जाएगा। आइये जानते हैं नई Sierra कब तक होगी लॉन्च और इसमें क्या कुछ नया और खास मिलेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई Tata Sierra को इस साल मई-जून में लॉन्च किया जा सकता है। नई Sierra में पहली बार कई अच्छे और उपयोगी फीचर्स को शामिल किया जा सकता है। इसमें यूजर्स के लिए इसमें प्रीमियम साउंड सिस्टम, पैनोरामिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, Android ऑटो, Apple कार प्ले और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

सेफ्टी के लिए नई Sierra में 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, 360 डिग्री कैमरे, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), और Level 2 ADAS जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसका अलावा इसमें 3 स्क्रीन देखने को मिलेगी जिसमें एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक सेंट्रल टचस्क्रीन और एक पैसेंजर साइड टचस्क्रीन भी शामिल किया गया है। सभी स्क्रीन 12.3 इंच की हो सकती हैं।

नई Tata Sierra में 1.5 लीटर टर्बो–पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 170hp और 280 Nm का टॉर्क देता है। इसके अलावा इसमें 2.0-लीटर डीजल इंजन का भी ऑप्शन मिलेगा। Sierra में 6 मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलेंगे। इसके अलावा यह SUV AWD (ऑल–व्हील ड्राइव) टेक्नॉलजी के साथ भी मौजूद हो सकती है। भारत में इसे 10.50 लाख रुपये की शुरूआती कीमत में पेश किया जा सकता है। भारत में इस गाड़ी का काफी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। देखना होगा क्या कुछ नया इस गाड़ी में देखने को मिलेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: