Nexon CNG Dark Edition: टाटा मोटर्स ने अपने ग्राहकों को कुछ नया देने के लिए अब अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी Nexon CNG का नया रेड डार्क एडिशन बाजार में उतार दिया है। नए डार्क एडिशन की कीमत शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 12.70 लाख रुपये से शुरू होती है। Nexon एकशानदार एसयूवी है और सेफ्टी में इसे 5 स्टार रेटिंग मिल चुकी है। नए रेड डार्क एडिशन , क्या कुछ होगा खास और यह ब्रेजा से कितनी होगी अलग ? आइये जानते हैं….
Nexon CNG Dark Edition की कीमत
- Creative Plus S CNG: 12.70 लाख रुपये
- Creative Plus PS CNG: 13.70 लाख रुपये
- Fearless Plus PS CNG:14.50 लाख रुपये
Nexon CNG Dark Edition के फीचर्स
नए डार्क एडिशन में भी डुअल-टैंक CNG टेक्नोलॉजी को शामिल किया गया है। यही टेक्नोलॉजी कंपनी की दूसरी CNG कारों में भी देखने को मिलती है। इसकी वजह से बूट में स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है क्योंकि छोटे CNG टैंक की वजह से कम जगह का इस्तेमाल होता है। Nexon CNG रेड डार्क एडिशन में कुछ कॉस्मेटिक अपडेट किए गए हैं, इसके एक्सटीरियर में थोड़ा नयापन देखने को मिलता है।
गाड़ी के इंटीरियर में रेड कलर एक्सेंट, डार्क थीम फिनिश, रेड कलर एक्सेंट के साथ व्हील्स मिलते हैं जिससे यह गाड़ी स्पोर्टी बनती है। टाटा मोटर्स ने Nexon iCNG को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था। इसकी शुरुआती कीमत 8.99 लाख रुपये है । डार्क एडिशन के तीन नए वेरिएंट्स में है।
इंजन और पावर
Nexon CNG रेड डार्क एडिशन में 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 99 bhp की पावर देता है। इसमें डायरेक्ट CNG स्टार्ट टेक्नोलॉजी दी गई है। ये इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है । सेफ्टी के लिए भी Tata Nexon को क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है
पेट्रोल मोड पर Nexon, 17.18 kmpl और डीजल वेरिएंट पर 23 kmpl तक का माइलेज मिलता है। लेकिन CNG वेरिएंट पर सिर्फ 17 km.kg का माइलेज ऑफर करती है दे। माइलेज के लिहाज से तो यह निराश करता है।
Maruti Brezza CNG से होगी कांटे की टक्कर
Nexon CNG का सीधा मुकाबला Maruti Brezza CNG से होगा। ब्रेजा में 1.5L का K15C पेट्रोल इंजन लगा है जोकि CNG ऑप्शन के साथ भी है। यह इंजन पावर और पिकअप के मामले में काफी अच्छा है। CNG मोड पर यह गाड़ी 25.51km/kg की माइलेज ऑफर करती है। माइलेज के लिहाज से यह एक अच्छी गाड़ी है और इसे आप पैस वसूल मॉडल भी कह सकते हैं। इस मॉडल की कीमत 10.64 लाख रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें; Budget 2025: ऑटो सेक्टर के लिए बजट में क्या होगा खास? जानें विस्तार से
संबंधित खबरें
लॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
4 hrs agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
9 hrs agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
11 hrs ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
1 day agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
1 day agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
1 day agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
1 day agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
2 days agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
2 days agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines