2025 Tata Harrier EV: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। इस साल भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में टाटा मोटर्स ने अपनी हैरियर ईवी (Harrier EV) को शोकेस भी किया गया था। यह एक जबरदस्त इलेक्ट्रिक एसयूवी साबित होने वाली है, क्योंकि इसमें बड़ा बैटरी पैक के साथ लंबी रेंज मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हैरियर ईवी आगामी 3 जून को मार्केट में लॉन्च की जा सकती है। भारत में इसका मुकाबला Creta EV से होगा। आइये जानते हैं नई हैरियर ईवी की संभावित कीमत से लेकर फीचर्स तक के बारे में..
500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
नई टाटा हैरियर ईवी में 75 kWh लिथियम आयन बैटरी बैक का इस्तेमाल किया जाएगा और यह सिंगल चार्ज में500 किलोमीटर से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज ऑफर कर सकती है। इसमें फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा। रियर ईवी में डुअल-मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम होगा जिसमें दोनों एक्सल पर मोटर लगे होंगे। सिटी ड्राइव से लेकर हाईवे पर यह दमदार प्रदर्शन करेगी। जिन लोगों को लम्बी रेंज वाली EV की तलाश है वो टाटा हैरियर ईवी का इन्तजार कर सकते हैं। नई Harrier.ev कंपनी के D8 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इस एसयूवी में 19-इंच के एलॉय व्हील्स देखने को मिलने वाले हैं।
डिजाइन और फीचर्स
डिजाइन की बात करें तो हैरियर ईवी का डिजाइन काफी स्पोर्टी होने वाला है। यह बोल्ड अंदाज में आएगी। इसके फ्रंट में एक बंद-बंद फ्रंट ग्रिल दिया गया है। सबसे खास अपडेट निचले बम्पर पर वर्टिकल स्लैट्स हैं। बेहतर राइड के लिए इसमें मल्टी-लिंक सस्पेंशन सेटअप मिलेगा।
अन्य फीचर्स की बात करें तो ईवी में 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी होगी। इसके अलावा, ईवी में ADAS L2+ जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मौजूद होंगे।
सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ब्रेक असिस्ट, ऑटो होल्ड, ESC, 360 डिग्री कैमरा समेत कई जबरदस्त फीचर देखने को मिल सकते हैं। इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और ड्राइवर साइड पर मेमोरी फंक्शन और पैसेंजर साइड पर 4-वे पावर एडजस्टमेंट जैसी फीचर्स मिलेंगे।
संभावित कीमत
कीमत की बात करें तो नई Harrier.ev की एक्स-शोरूम कीमत करीब 18 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। वैसे कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। भारत में इसका सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक से होगा। Creta EV की कीमत 18 लाख से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: नई Tata Sierra की लॉन्चिंग पर आया नया अपडेट! जानें अब कब होगी लॉन्च
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
15 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
18 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
22 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines