Tata Curvv CNG: टाटा मोटर्स की कर्व CNG को पिछले महीने टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। पुणे के आस-पास कंपनी इस गाड़ी की टेस्टिंग कर रही है। वैसे काफी समय Curvv CNG के बारे में खबरें आ रही हैं। लेकिन अब पिछले कुछ दिनों से इसकी टेस्टिंग तेजी से की जा रही है। अभी हाल ही में टाटा ने नई Altroz CNG को भी बाजार में पेश किया है। अब कंपनी इस कार के जरिये CNG बाजार में अपनी पकड़ को मजबूत करना चाहती है। आइये जानते हैं Curvv CNG में क्या कुछ खास देखने को मिलेगा।
एक लाख रुपये महंगी Curvv CNG
Tata Curvv CNG का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और अर्बन क्रूजर हायराइडर से होगा। Curvv CNG की कीमत इसके रेगुलर मॉडल से एक लाख रुपये तक महंगी होगी। इसमें स्टैण्डर्ड गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी लेकिन हम ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का भी इन्तजार कर सकते हैं। भारत में Tata Curvv की बिक्री बहुत अच्छी नहीं जा रही, ऐसे ने CNG के दम पर कंपनी अपनी बिक्री को बढ़ाना चाहती है। Tata Curvv को कब लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत कितनी होगी? आइये जानते हैं…
यह भी पढ़ें: Monsoon में अपनी कार को इन आसान टिप्स से करें रेडी, गीली सड़कों पर नहीं देगी धोखा
कीमत होगी कीमत?
Tata Curvv CNG को भारत भारत में इस साल फेस्टिव सीजन से पहले लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत करीब 10-11 लाख के आस-पास हो सकती है। यह टर्बो इंजन के साथ आएगी। लेकिन ताता की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। Curvv CNG के जरिये कंपनी ऐसे ग्राहकों को टारगेट करेगी जो प्रीमियम CNG कार की चाहत रखते हैं।
कैसा होगा इंजन
इंजन की बात करें तो Tata Curvv CNG में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। लेकिन CNG मोड पर इसमें पावर और टॉर्च में फर्क आ सकता है, जोकि कम होगा। सेफ्टी के लिए इस गाड़ी में 6 एयरबैग्स, ABS+EBD,EPS, ब्रेक असिस्ट, 3 पॉइंट सीट बेल्ट, EPS, ब्रेक असिस्ट , और डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
दो CNG टैंक
Tata Curvv CNG के बाहरी डिजाइन से लेकर इसके इंटीरियर में कोई बदलाव नहीं होगा। बूट में अच्छा स्पेस मिले,इसके लिए Curvv CNG में 30-30 लीटर के (60 लीटर) दो CNG टैंक फिट किये जायेंगे। Curvv CNG देश की पहली कार होगी जिसमें टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी किट दी गई है।
यह भी पढ़ें: Skoda की पहली CNG SUV जल्द होगी लॉन्च, बन सकती है गेम चेंजर
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
42 mins agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
20 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
23 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines