2025 Suzuki Access 125: भारत में 125cc स्कूटर सेगमेंट में सुजुकी एक्सेस 125 खूब बिकता है। इस स्कूटर का सीधा मुकाबला TVS Jupiter 125 और Honda Activa 125 से है। काफी समय हो गया है लेकिन सुजुकी ने अपने इस बेस्ट सेलिंग स्कूटर में कोई नया अपडेट नहीं किया है। अब इसका डिजाइन पुराना लगने लगा है। करीब 8 साल पहले सुजुकी एक्सेस स्कूटर के इंजन को अपडेट जरूर किया था लेकिन डिजाइन अभी भी पहले जैसा ही बना हुआ है।
अब खबर आ रही है कि कंपनी एक्सेस 125 को एक दम नए अवतार में लेकर आ रही है। अभी हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। आइये जानते हैं इस बार इस स्कूटर में क्या कुछ नया और खास देखने को मिलेगा।
पूरी तरह बदल जाएगा डिजाइन
सोर्स के मुताबिक 2025 सुजुकी एक्सेस में कई बड़े कॉस्मेटिक बदलाव होने वाले है। टेस्टिंग के दौरान जो मॉडल देखा गया है, उसके आधार पर बात करें तो कंपनी इसे एकदम नए डिजाइन में पेश करेगी। इसमें नए बॉडी पैनल के साथ रिफ्रेश लुक मिलेगा।
इसक साथ ही इसमें नई हेडलाइट, लम्बी सीट, नए फ्रंट लुक, नये व्हील्स और सिंगल Grab rail देखने को मिल सकती हैं। इसके अलावा इस बार नए एक्सेस 125 में एक नया LCD डिजिटल स्पीडोमीटर भी मिल सकता है जो रियल टाइम माइलेज से लेकर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आ सकता है।
इंजन और पावर
मौजूदा सुजुकी एक्सेस 125 ड्रम और डिस्क ब्रेक में उपलब्ध है। इंजन की बात करें तो इसमें 124cc का इंजन मिलता है जो 8.7 bhp और 10Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें CVT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। यह इंजन फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी से लैस है।
नए मॉडल में भी इसी इंजन को शामिल किया जाएगा। माना जा रहा है कि इंजन में पावर को थोड़ा बढ़ाया जा सकता है। नये एक्सेस 125 का सीधा मुकाबला TVS Jupiter 125 और Honda Activa 125 से होगा।
कीमत और फीचर्स
मौजूदा एक्सेस 125 की एक्स-शोरूम कीमत 82,300 रुपये से शुरू होती है, लेकिन नए मॉडल में कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स को शमिल किया जाएगा जिसकी वजह से इसकी कीमत थोड़ा फर्क आ सकता है। फीचर्स की बात करें तो नये मॉडल में आपको USB पोर्ट, राइड कनेक्टेड फीचर, सामान लटकाने के लिए हुक, नये व्हील्स देखने को मिल सकते हैं।
नये एक्सेस 125 का सीधा मुकाबला TVS Jupiter 125 और Honda Activa 125 से होगा। नए एक्सेस 125 को इस साल के अंत तक या फिर अगले साल की शुरुआत में पेश किया जाएगा
यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki लॉन्च करेगी सबसे सस्ती 7 सीटर कार, EV सेगमेंट में पहली बार होगी एंट्री
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
1 day agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
2 days agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
2 days ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
2 days agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
3 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
3 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
3 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
3 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
4 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines