हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मार्केट में आया नया Suzuki Access 125, क्या पहले से हुआ बेहतर? जानें

नया सुजुकी Access 125 लॉन्च हो गया है। इसकी कीमत 81,700 रुपये से शुरू होती है। अगर आप इस स्कूटर को खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको बताते हैं इसके फीचर्स और कीमत के बारे में…

विज्ञापन

New Suzuki Access 125: 125cc स्कूटर सेगमेंट में सुजुकी एक्सेस 125 सबसे ज्यादा बिकता है। काफी समय से इस स्कूटर का कोई अपडेट मॉडल नहीं आया, लेकिन अब कंपनी ने एक्सेस 125 का 2025 वर्जन भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में पेश किया। इस बार इसके डिजाइन से लेकर फीचर्स तक में बड़े बदलाव किये हैं। इस स्कूटर को 3 वेरिएंट में उतारा गया है। एक्सेस 125 की कीमत 81,700 रुपये से लेकर 93,300 रुपये के बीच है। आइये जानते हैं इसके दोनों वेरिएंट में क्या कुछ खास और नया देखने को मिलेगा।

Suzuki Access 125 का स्टैंडर्ड एडिशन

नए एक्सेस स्टैंडर्ड एडिशन की कीमत 81,700 रुपये से शुरू होती है। फीचर्स की बात करें तो इसमें एलसीडी इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, हजार्ड लाइट और सामने की तरफ डुअल यूटिलिटी पॉकेट हैं। सेफ्टी के लिए स्कूटर में सीबीएस सिस्टम, पार्किंग ब्रेक और साइड स्टैंड इंटरलॉक शामिल हैं। इस स्कूटर को आप पर्ल ग्रेस व्हाइट, मेटालिक मैट ब्लैक और मेटालिक मैट स्टेलर ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

Suzuki Access 125 का स्पेशल एडिशन

नए एक्सेस के स्पेशल एडिशन की कीमत 88,200 रुपये है। इस स्कूटर में  सॉलिड आइस ग्रीन रंग के अलावा 3 और कलर ऑप्शन आपको मिलते हैं। इसमें बेहतर ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। यह बेस मॉडल से थोड़ा एडवांस्ड है।

विज्ञापन

Suzuki Access 125 का राइड कनेक्ट एडिशन

राइड कनेक्ट एडिशन नए एक्सेस स्कूटर का टॉप वैरिएंट है। इसकी कीमत 93,300 रुपये है। इसमें कई अच्छे फीचर्स आपको देखने को मिलने वाले हैं। इस स्कूटर में ब्लूटूथ-बेस्ड कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है। इससे यूजर्स कॉल, एसएमएस, व्हाट्सएप अलर्ट, ओवर स्पीडिंग अलर्ट, मौसम अपडेट और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस स्कूटर में एक डिजिटल वॉलेट भी है जिसमें ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण की सॉफ्ट कॉपी रखे जा सकते हैं।

डिजाइन और इंजन

नए सुजुकी एक्सेस 125  का डिजाइन अब काफी ज्यादा बेहतर लगता है। ये स्मार्ट और स्लिम हुआ है। अब इस स्कूटर को यूथ के साथ फैमिली क्लास भी पसंद करेगी। इंजन की बात करें तो इसमें 124cc, सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड इंजन लगा है जो 8.4bhp की अधिकतम पावर और 10.2Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे CVT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। आरामदायक राइड के लिए स्कूटर में आगे टेलिस्कोपिक और पीछे स्विंग आर्म सस्पेंशन दिए हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 7 लाख के बजट में Punch, Exter या Magnite? जानें कौन सी SUV बनेगी वैल्यू फॉर मनी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola