हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

रॉयल एनफील्ड की नई Hunter 350 इस दिन होगी लॉन्च! जानें क्या होगा खास

नई Hunter 350 में कंपनी कुछ कॉस्मेटिक बदलाव कर सकती है। इसके अलावा इस बाइक को नए कलर ऑप्शन और ग्रॉफिक्स के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें नई LED हेडलाइट और टेललाइट को भी शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन

रॉयल एनफील्ड अपनी दमदार बाइक्स के लिए काफी पसंद की जाती हैं। कंपनी की ‘Hunter 350’ खूब बिकती है और इस बाइक की शानदार सफलता के बाद अब कंपनी इस बाइक का फेसलिफ्ट मॉडल लेकर आ रही है। नई Hunter 350 के नए अपडेटेड मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि कंपनी इस बाइक को  आगामी 26 अप्रैल को कंपनी इस बाइक को लॉन्च कर सकती है।

आपको बता दें कि साल 2022 में कंपनी ने Hunter 350 को पहली बार लॉन्च किया था। अब करीब 3 साल बाद इस बाइक को एक बड़ा अपडेट मिलने जा रहा है। बता दें कि, Hunter 350 कंपनी के पोर्टफोलियो की बेस्ट सेलिंग मॉडल है। इसकी शुरुआती कीमत 1.50 लाख रुपये से शुरू होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बाइक को 26 अप्रैल को दिल्ली और मुंबई में आयोजित होने वाले रॉयल एनफील्ड हंटरहुड मोटरसाइकिल फेस्टिवल के दौरान शोकेस करेगी।

नई Hunter 350 में कंपनी कुछ कॉस्मेटिक बदलाव कर सकती है। इसके अलावा इस बाइक को नए कलर ऑप्शन और ग्रॉफिक्स के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें नई LED हेडलाइट और टेललाइट को भी शामिल किया जा सकता है। अब रॉयल एनफील्ड के ज्यादातर मॉडल में LED हेडलाइट दी जा रही है।

Hunter 350 बाइक भले ही अच्छी है पर इसमें सबसे सबसे बड़ी कमी इसका सख्त सस्पेंशन सेटअप है, खास तौर पर पीछे की तरफ। यही वजह है कि इसकी राइड क्वालिटी बेहद खराब है। माना जा रहा है कि नई Hunter 350 में री-ट्यून्ड सस्पेंशन के साथ लॉन्च कर सकती है। ताकि राइडर्स के लिए इसे और भी आरामदायक बनाया जा सके।

बाइक के डिजाइन और इंजन स्पेसिफिकेशन में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलने वाला है। इस बाइक में 349cc  का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन मिलेगा। ये इंजन 20bhp  की पावर और 2Nm7 का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें: Skoda की इस सस्ती SUV के लोग हुए दीवाने, 5 महीने पहुंचा वेटिंग पीरियड

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें