रॉयल एनफील्ड ने भारत में अपनी सबसे किफयती मोटरसाइकिल Hunter 350 का फेसलिस्ट मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है। हंटर में पहली बार इतने बड़े बदलाव किये गये हैं। इस बाइक में नए फीचर्स को शामिल किया है। इस बाइक को यूथ को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। अगर आप इस बाइक को खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको इस बाइक के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
क्या नया है नई Hunter 350 में ?
2025 Royal Enfield Hunter 350 में सबसे बड़ा बदलाव इसमें मिलने वाला रियर सस्पेंशन में किया है। इसे अब लीनियर स्प्रिंग से प्रोग्रेसिव स्प्रिंग में बदल गया है। एग्जॉस्ट के लिए नए रूटिंग के साथ-साथ, ग्राउंड क्लीयरेंस में 10mm की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले वाले मॉडल के रियर सस्पेंशन हार्ड थे, लेकिन अब ये
सॉफ्ट और पहले से बेहतर हैं।
इस बाइक में अब नए डिजाइन वाली सीट दी गई है, जिसका प्रोफाइल पहले की तरह ही रखा गया है। कंपनी ने इसके सभी वेरिएंट को स्लिप-असिस्ट क्लच का फीचर दे दिया है। इसके अलावा, इसे और भी कई अच्छे फीचर्स के साथ अपडेट किया गया है। नई Hunter 350 में अब LED हेडलैंप, ट्रिपर पॉड के साथ डिजी-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है और इसके टॉप वेरिएंट में टाइप-सी चार्जर भी दिया गया है। इस बाइक को 6 कलर ऑप्शन में है।
इंजन में नहं किया गया बदलाव
नई Hunter 350 के इंजन में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इस बाइक में पहले की तरह ही 349cc एयर-कूल्ड J-सीरीज इंजन लगा है ओ 20.2hp की पावर और 27Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को उसी स्लिक-शिफ्टिंग 5-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है जिसे अब स्लिप-असिस्ट क्लच के साथ जोड़ा गया है।
कितनी बढ़ी कीमत?
नई Hunter 350 की एक्स-शोरुम कीमत 1.50 लाख रुपये से शुरू होती है। इस्सके मिड-स्पेक वेरिएंट की एक्स-शोरुम कीमत 1.77 लाख रुपये और टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरुम कीमत 1.82 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत में पुराने मॉडल की तुलना में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।Hunter 350 का मुकाबला Honda CB350 RS and Jawa 42 जैसी मोटरासाइकिल से रहता है।
यह भी पढ़ें: पैसे बचाने के चक्कर में ली CNG कार, लेकिन नहीं मिल रहा माइलेज? तुरंत करें ये काम
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
12 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
15 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
17 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines