पूरी फैमिली के लिए Renault ला रही है सस्ती 7 सीटर कार, इतनी होगी कीमत

Renault एक बार फिर भारत में अपनी नई 7 सीटर SUV लॉन्च करने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि नया मॉडल 5 सीटर के साथ 7 सीटर ऑप्शन में आएगा5 सीटर के साथ 7 सीटर ऑप्शन में आएगा।

2024 Duster

Renault की तरफ से इस साल भारत में डस्टर की फिर से वापसी हो सकती है। लगातार इस गाड़ी लो लेकर खबरें आ रही हैं। 2024 पेरिस मोटर शो में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर नए मॉडल के बारे में जानकारी दी थी। माना जा रहा है कि नई Duster अब पहले की तुलना में बड़ी होगी। इसे C सेगमेंट में लाया जाएगा।  भारत में 7 सीटर Maruti Ertiga और Kia Carens काफी पसंद की जाती हैं।

विज्ञापन

ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी Triber की जगह अब Duster को बाजार में उतार सकती है। दरअसल कंपनी ऐसा इसलिए कर सकती है क्योंकि डस्टर नाम बेहद पॉपुलर है। इस समय भारत में 7 सीटर कारों की खूब मांग है। आपको बता दें अपने समय में डस्टर बेहद लोकप्रिय SUV रही है और कंपनी इस नाम को कैश करना चाहेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नई Renault नई Duster पर तेजी से काम कर रही है। नए मॉडल को इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। नए मॉडल में इस बार कई बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। इसके फ्रंट में नई ग्रिल, नया बोनट और बंपर भी देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं इसके साइड प्रोफाइल और रियर लुक को पूरी तरह से बदल दिया जाएगा में।

नई डस्टर के इंटीरियर को अब ज्यादा प्रीमियम बनाया जाएगा, साथ ही इसमें  नए फीचर्स को भी शामिल किया जाएगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि नए मॉडल को 1.0L ,1.2L और 1.5L हाइब्रिड इंजन में उतारा जा सकता है। इसमें  सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के सतह EBD, क्रूज कंट्रोल और Level 2 ADAS को शामिल किया जाएगा। नई डस्टर 5 और 7 सीटर ऑप्शन में आएगी। कंपनी इसे 6-7 लाख रुपये से शुरू हो सकती  है।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ