हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

ECO-G इंजन के साथ आएगी नई Duster! पेट्रोल और LPG का मिलेगा ऑप्शन, ब्रेजा से होगा मुकाबला

2025 Renault Duster को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन

2025 Renault Duster: देश में काफी लम्बे समय से नई रेनो डस्टर का इंतजार किया जा रहा है। कुछ साल पहले भारत में इस SUV अपडेट ना होने के कारण बन कर दिया था।  हालांकि विदेश में यह मॉडल पहले से ही बिक्री के लिए उपलब्ध है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस पॉपुलर एसयूवी के 4×4 मॉडल पर काम कर रही है। इसका एक माइल्ड हाइब्रिड मॉडल  भी आने वाला है। कई बात यह टेस्टिंग के दौरान देखी जा चुकी है। अभी तक इस कार के जो स्पाई शॉट्स सामने आए हैं उनसे जानकारी मिलती है कि यह कार पेट्रोल हाइब्रिड के साथ पेट्रोल-LPG पावरट्रेन से भी लैस होगी।

ECO-G इंजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्पेन के बाहरी इलाके में इस कार के टेस्ट म्यूल को स्पॉट किया गया है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक डस्टर को 1.2-लीटर ECO-G इंजन के साथ पेश किया जा सकता है।

इसमें 4X4 का भी ऑप्शन मिलता है। इस इंजन को पेट्रोल-एलपीजी टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ा गया है, जो अपकमिंग प्रोडक्शन मॉडल में देखा जाएगा। लेकिन पेट्रोल एमएचईवी एलपीजी पावरट्रेन की अभी भी टेस्टिंग की जा रही है। टेस्टिंग के दौरान जो मॉडल देखा गया है उसमें लेफ्ट रियर व्हील के ठीक सामने एक साइड-माउंटेड एग्जिट दिया गया है। माना जा रहा है कि यह मॉडल  फाइनल प्रोडक्शन मॉडल में नजर नहीं आएगा।

पेट्रोल-एलपीजी इंजन

इंजन की बात करें तो पेट्रोल-एलपीजी पर 150 HP का पावर मिलेग। इसमें डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स इ सुविधा मिलेगी। इसमें इस्तेमाल की जाने वाली ऑल-व्हील-ड्राइव तकनीक जीप एवेंजर 4xe की तरह ही काम करेगी। इस इलेक्ट्रिक रियर XL सेटअप का इस्तेमाल रेनॉ बिगस्टर एसयूवी में भी किया जाएगा।

फिलहाल, नई डस्टर ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध है जिसमे 3 पावरट्रेन ऑप्शन मिलते हैं जिसमें 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन जो 100hp इ पावर, 1.2-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड इंजन हो 130hp की पावर देता है और 140hp के साथ 1.6-लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड भी दिया है। भारत में नई डस्टर का मुकाबला विटारा ब्रेजा, क्रेटा, नेक्सॉन जैसी गाड़ियों से होगा।भारत में आने वाले मॉडल में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते  हैं। माना जा रहा है कि नई डस्टर को  इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सता है।

यह भी पढ़ें: लॉन्च से पहले इस छोटी इलेक्ट्रिक कार को मिली 30000 से ज्यादा बुकिंग, सिंगल चार्ज में चलेगी 200km की रेंज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें