2025 Renault Duster : भारत में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट तेजी से ग्रोथ कर रहा है। नए-नए मॉडल बाजार में दस्तक दे रहे हैं। लेकिन इस सेगमेंट का असली खिलाड़ी Renault Duster अब एक बार फिर से कार बाजार में कदम रखने जा रही है। भारत में लॉन्च करने से पहले रेनॉ ने दक्षिण अफ्रीका में राइट हैंड ड्राइव 2025 रेनॉ डस्टर एसयूवी को अनवील कर दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि इसी मॉडल भारत में भी पेश किया जायेगा और इसका प्रोडक्शन जल्द शुरू होने वाला है।
कब शुरू होगी भारत में बिक्री
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई डस्टर की को अगले साल (2025) में लॉन्च किया जा सकता है और उसी दौरान नए मॉडल की कीमतों का भी खुलासा होगा। इससे पहले कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में ये एसयूवी पेश कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक नई को फ्रंट व्हील ड्राइव और फोर व्हील ड्राइव सिस्टम में लाया जाएगा। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी। आपको बता दें कि एक समय ऐसा भी था जब डस्टर अकेले अपने सेगमेंट पर राज करती थी, लेकिन इस गाड़ी को समय के हिसाब से अपग्रेड नहीं किया गया और धीरे-धीरे इसकी बिक्री कम होने लगी और एक समय ऐसा आया जब डस्टर को बाजार से पूरी तरह हटा दिया।
इंजन और पावर
2025 नई डस्टर में1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है जो अलग-अलग पावर मोड के साथ आएगा जिसमें 130 bhp/150bhp और 240Nm/250Nm का टॉर्क मिलेह। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ट्विन क्लच ईडीसी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प मिलने वाले हैं। इसे भारत में 5 और 7 सीटर लेआउट में लॉन्च किया जाने वाला है, भारत में 7-सीटर वर्जन डासिया एसयूवी पर बेस्ड हो सकती है।
फीचर्स से लोडेड होगी नई डस्टर
नई डस्टर में फीचर्स की कोई कमी नहीं होगी। इस गाड़ी में पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी, पावर्ड ड्राइवर सीट, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल और ऐसे कई अन्य फीचर्स दिए गए है। सेफ्टी के लिए इस नई कार में 6 एयरबैग्स, EBD के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिक सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Delhi-NCR में बढ़ रहा है प्रदूषण, गाड़ी चलाते समय ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
23 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines