रेंज रोवर की नई इवोक ऑटोबायोग्राफी एसयूवी (Range Rover Evoque Autobiography)भारत में आ चुकी है। इसमें कई बेहतरीन फीचर्स और दमदार इंजन को दिया गया है। इस गाड़ी की एक्स-शोरूम कीमत 69.50 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके डिजाइन देखने लायक है और इसमें कई कमाल के फीचर्स को शामिल किया गया है। इस मौके पर रेंज रोवर जगुआर इंडिया के प्रबंध निदेशक राजन अंबा ने बताया कि हमारी ऑटोबायोग्राफी ट्रिम रेंज रोवर पर उपलब्ध शीर्ष-स्तरीय लक्जरी ट्रिम्स में से एक है जिसमें फीचर-रिच विकल्प हैं। यह ट्रिम विलासिता की एक अनूठी अभिव्यक्ति है। यह एक कॉम्पैक्ट लक्जरी एसयूवी है। रेंज रोवर इवोक में पहली बार, यह ट्रिम शानदार सुडेक्लोथ हेडलाइनिंग, स्लाइडिंग पैनोरमिक रूफ, फुल एक्सटेंडेड लेदर अपग्रेड और पिक्सेल एलईडी हेडलाइट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इंजन और पावर
नई Evoque Autobiography एसयूवी में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी वाले दो इंजन ऑप्शन के साथ बाजार में पेश किया है। इसमें P250 माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन को दिया गया है। जिससे 184 किलोवाट की पावर और 365Nm का टॉर्क मिलता है। वहीं दूसरे इंजन के ऑप्शन के तौर पर इसमें D200 माइल्ड हाइब्रिड इंजन दिया गया है जिससे 150 किलोवाट की पावर और 430Nm का टॉर्क मिलता है। इसमें लगा यह इंजन हर मौसम में बेहतर प्रदर्शन करता है
यह भी पढ़ें: 3.25 लाख में 250km की रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, MG Comet पर पड़ेगी भारी? जानें
मजेदार फीचर्स
नई Evoque Autobiography एसयूवी में 11.4 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, क्रूज कंट्रोल, पैनोरमिक रूफ, LED हेडलाइट, LED डीआरएल, पावर्ड टेलगेट, 19 इंच अलॉय व्हील्स, हीटेड और कूल्ड फ्रंट सीट्स, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, टू जोन क्लाइमेट कंट्रोल, मेरिडियन सराउंड साउंड सिस्टम, ड्राइवर कंडीशन मॉनिटर, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे कई फीचर्स इसमें मिलते हैं। स्पेस की इसमें कोई कमी नहीं है, इसका कैबिन रूमी है। इस गाड़ी की सीटें बेहद आरामदायक हैं। लम्बी यात्रा पर ले जाने पर यह एसयूवी निराश होने का कोई मौका नहीं देगी।
यह भी पढ़ें: 21 मई को उठेगा टाटा की प्रीमियम CNG कार से पर्दा! कीमत हुई लीक
संबंधित खबरें
सनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
11 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
15 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
16 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines