New TVS Jupiter 125: अगर आप अलगे कुछ दिनों में एक नया 125cc स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो TVS Motor की तरफ से नए जुपिटर 125 फेसलिफ्ट को लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। नए मॉडल में इस बार कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले साल TVS ने नए Jupiter 110 को एक दम नए डिजाइन और फीचर्स के साथ पेश किया था,और जिसे गाहकों ने भी खूब पसदं किया। लेकिन अब Jupiter 125 पूरी तरह से अन्य अंदाज में दस्तक देने जा रहा है। लॉन्च से पहले इसका एक फोटो टीजर भी आ गया है। आगामी स्कूटर का सीधा मुकाबला सुजुकी एक्सेस 125 और होंडा एक्टिवा 125 से होगा।
कैसा होगा डिजाइन
नए TVS Jupiter 125 का डिजाइन काफी हद तक अपने ही जुपिटर 110 की तरह हो सकता है। इसका डिजाइन स्लीक और स्मार्ट होगा। नए मॉडल में सिंगल-पीस सीट और सिंगल पीस रियर पिलियन ग्रैब रेल देखने को मिल सकती है। इसके टीजर में भी यही देखने को मिलता है। उम्मीद है इसमें नया कॉपर कलर मिल सकता है। नए मॉडल में स्टाइल, पावर और परफॉरमेंस देखने को मिलेगी।
इसके अलावा नए स्कूटर में हॉरिजॉन्टल LED DRLs, स्लीक LED टर्न इंडिकेटर्स और LED टेल लाइट्स को फिट किया जाएगा। सेफ्टी के लिए इसमें फ्रंट 220mm डिस्क ब्रेक भी मिलेगा। इस स्कूटर में 12 इंच के टायर्स मिलेंगे। इसके फ्रंट में ही फ्यूल फिलर कैप और बड़ा अंडरसीट स्टोरेज मिलेगा,जहां आप दो फुल फेस हेलमेट रख सकते हैं। इसके साथ ही इसमें TFT क्लस्टर और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की भी सुविधा मिलेगी।
इंजन और पावर
नए जुपिटर 125 में 125cc का अपडेटेड इंजन मिलेगा जो 8 bhp और 10.5Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। मौजूदा मॉडल में लगा इंजन पहले से ही बढ़िया परफॉरमेंस दे रहा है। नया मॉडल पहले से ज्यादा पावर और माइलेज ऑफर कर सकता है। इस इंजन को भारत के हर मौसम के हिसाब से सेट किया जाएगा
यह भी पढ़ें: भारत जापान के टॉप 5 कार एक्सपोर्ट बाजारों में हुआ शामिल, बढ़ी ग्लोबल डिमांड
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
2 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
6 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
8 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
10 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines