Duster spied in India: रेनो की नई डस्टर का इंतजार भारत में बड़ी बेसब्री से हो रहा है। क्योंकि फर्स्ट जनरेशन डस्टर को जितनी कामयाबी मिली थी उतनी कामयाबी हर SUV को नहीं मिलती। डिजाइन से लेकर स्पेस और परफॉरमेंस के मामले में डस्टर ने ग्राहकों के दिलों में अपनी ऐसी जगह बनाई कि आज तक डस्टर के लिए वही प्यार और रिस्पेक्ट बरकरार है। अगर आप भी ब्रेजा, वेन्यू और सोनेट जैसी बेहद खराब SUVs से बोर हो गये हैं और ओरिजिनल डस्टर का इन्तजार कर रहे है तो आपके लिए गुड न्यूज़ है… हाल ही में नई डस्टर टेस्टिंग के दौरान नजर आई है और अब जल्द ही इसे लॉन्च किया जाना तय है। आइये जानते हैं इस नई SUV के बारे में,,,
5 और 7 सीटर ऑप्शन में आएगी नई डस्टर
इससे पहले डस्टर को हम 5 सीटर में देख ही चुके हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि नई डस्टर 5 सीटर के साथ 7 सीटर ऑप्शन में भी आ सकती है। नई Renault Duster अब पहले की तुलना में बड़ी होगी। इसे C सेगमेंट में लाया जाएगा। 3rd जनरेशन डस्टर और इसके 7-सीटर मॉडल को हम सभी जल्दी ही देख पाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नई Renault नई Duster पर काम कर रही है। इस्टे टेस्ट किया जा रहा है। नए मॉडल को अगले साल ऑटो एक्सपो 2025 में पेश किया जा सकता है ।
renault duster
आपको बता दें कि Renault ग्रुप ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि डेसिया, अल्पाइन, मोबिलाइज़ और रेनॉल्ट PRO+ सहित समूह के सभी ब्रांड इवेंट में नई कारों को पेश किया जाएगा। नई डस्टर में इस बार कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। नई डस्टर के फ्रंट में नई ग्रिल, नया बोनट और बंपर भी देखने को मिलेगा। इसके फ्रंट, साइड प्रोफाइल और रियर लुक को पूरी तरह से बदल दिया जाएगा में। नई डस्टर के इंटीरियर को पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाया जाएगा।
3 इंजन ऑप्शन
सोर्स के मुताबिक नई डस्टर को तीन इंजन ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। इसमें 1.0L ,1.2L और 1.5L हाइब्रिड इंजन में उतारा जा सकता है। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग के सतह EBD, 6 एयरबैग्स, क्रूज कंट्रोल और Level 2 ADAS को शामिल किया जाएगा। नई डस्टर 5 और 7 सीटर ऑप्शन में आएगी। कंपनी इसे 10 लाख रुपये से कम कीमत में लॉन्च कर सकती है।
इनसे होगा मुकाबला
नई डस्टर का सीधा मुकाबला Maruti brezza, Kia Sonet, Hyudai Venue, Mahindra XUV 3XO जैसी करों से होगा। वहीं अगर यह 7 सीटर में आती है तो इसका मुकाबला Ertiga और Kia Carens से होगा। भारत में 7 सीटर कारों की खूब डिमांड है। ऐसे में नई डस्टर भारत में अगर सही कीमत में आती है तो कामयाबी मिलना तय है।
यह भी पढ़ें: भारत में सबसे ज्यादा बिकी ये 5 SUV, ब्रेजा को पीछे छोड़ No.1 बनी ये SUV
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
21 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
23 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines