2025 Renault Duster: ऑटो सेक्टर से एक बड़ी खबर ये आ रही है कि इस महीने भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में आल न्यू Renault Duster से पर्दा उठ सकता है। कफी समय से इस गाड़ी के फिर से भारत में आने का इंतजार किया जा रहा है। पिछले साल (2024) पेरिस मोटर शो में रेनो ने डेसिया, अल्पाइन, मोबिलाइज़ और रेनॉल्ट PRO+ सहित समूह के सभी ब्रांड इवेंट में नई कारों को पेश किया जाएगा। ग्रुप ने 7 वर्ल्ड प्रीमियर आयोजित करने की घोषणा की है। लेकिन इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में डस्टर (Duster) है जिसका काफी समय से इंतजार किया जा रहा है।
5/7 सीटर डस्टर
नई Renault Duster को 5 और 7 सीटर ऑप्शन में लाया जा सकता है। यह अपने पिछले मॉडल की तुलना में बड़ी हो सकती है। इसे C सेगमेंट में लाया जाएगा। 2024 पेरिस मोटर शो (Paris Motor Show)में पहली बार इसे पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि रेनॉल्ट के डेसिया ब्रांड ने नई एसयूवी के कॉन्सेप्ट मॉडल को शोकेस किया था।
भारत में 7 सीटर Maruti Ertiga और Kia Carens काफी पसंद की जाती हैं। है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी Triber की जगह अब Duster को बाजार में उतार सकती है। दरअसल कंपनी ऐसा इसलिए कर सकती है क्योंकि डस्टर नाम बेहद पॉपुलर है। इस समय भारत में 7 सीटर कारों की खूब मांग है। लेकिन कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
डिजाइन में नयापन
जो लोग नई डस्टर का इंतजार कर रहे हैं वो इ बार नई डस्टर में काफी नयापन देख सकते हैं। नए मॉडल में इस बार कई बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। इसके फ्रंट में नई ग्रिल, नया बोनट और बंपर भी देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं इसके साइड प्रोफाइल और रियर लुक को पूरी तरह से बदल दिया जाएगा में। नई डस्टर के इंटीरियर को अब ज्यादा प्रीमियम बनाया जाएगा, साथ ही इसमें नए फीचर्स को भी शामिल किया जाएगा।
इंजन और कीमत
नई डस्टर को 1.0L ,1.2L और 1.5L हाइब्रिड इंजन में उतारा जा सकता है। इसमें सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के सतह EBD, क्रूज कंट्रोल और Level 2 ADAS को शामिल किया जाएगा। नई डस्टर 5 और 7 सीटर ऑप्शन में आएगी। डस्टर की कीमत 8 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
मारुति सुजुकी ब्रेजा से होगा मुकाबला
नई डस्टर का सीधा मुकाबला मारुति ब्रेजा से होगा। इस एसयूवी में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 103 bhp की पावर और 137 Nm का टॉर्क देगा। इसे 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा। माइलेज की बात करें तो मैनुअल गियरबॉक्स के साथ यह गाड़ी 20.15kmpl और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ 19.80kmpl तक का माइलेज देती है। इसमें हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मिलती है। ब्रेजा की एक्स शोरूम कीमत 8.34 लाख रुपये की है।
यह भी पढ़ें: भयंकर ठंड और घने कोहरे में सेफ ड्राइव के लिए फ़ॉलो करें ये 5 टिप्स
संबंधित खबरें
Maruti की कारों पर दिवाली ऑफर, इन कारों पर मिल रही बंपर छूट
4 mins agoTesla की कार पहले उल्टी चली, फिर हवा में उड़ी! वीडियो देख नहीं होगा यकीन
2 hrs agoबाइक की चेन से क्यों आती है खटखट की आवाज? इसे ऐसे करें ठीक
22 hrs agoमहिंद्रा की पहली CNG SUV लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम, जानें डिटेल्स
1 day agoकार के इंजन को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 4 गलतियां!
1 day agoToyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
1 day agoआ रही Honda की नई EV! इस दिन होगा डेब्यू, जानें संभावित रेंज और फीचर्स
1 day agoलोक अदालत में किन चालानों पर नहीं मिलेगी राहत? जान लें नियम
1 day agoMG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
2 days agoचलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines