MG M9:भारत में इलेक्ट्रिक कारों की शुरुआत छोटी (हैचबैक) कारों से हुई और अब देखते ही देखते ev सेगमेंट काफी बड़ा होता चला गया। अब लगभग हर सेगमेंट में आपको इलेक्ट्रिक कार देखने को मिल जायेंगी। MG अब अपनी पहली लग्जरी इलेक्ट्रिक MPV ‘M9’ को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। 21 जुलाई को इसे लॉन्च किया जाएगा। ग्राहक इसे 51,000 रुपये में बुक कर सकते हैं। बुकिंग के लिए ऑनलाइन या MG डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। यहां हम आपको नई M9 के फीचर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं, अगर आप इस लग्जरी एमपीवी को खरीदने की सोच रहे हैं।
कहां से खरीद पाएंगे ?
MG M9 की बिक्री कंपनी की प्रीमियम डीलरशिप MG Select network से होगी। भारत में नई MG M9 का सीधा मुकाबला Kia Carnival और Toyota Vellfire से होगा। लेकिन यहां फर्क सिर्फ इतना है कि ये दोनों गाड़ियां फ्यूल बेस्ड हैं जबकि M9 एक इलेक्ट्रिक गाड़ी है। इतना ही नहीं डिज़ाइन के मामले में नई M9 इन दोनों गाड़ियों से कहीं ज्यादा बेहतर नजर आती है और फीचर्स के मामले में भी काफी एडवांस्ड है।
12 स्पीकर्स वाला ऑडियो सिस्टम
पहली बार इस साल MG M9 को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में पेश किया था। यह एक बेहद आरामदायक सवारी है। इस गाड़ी में ऐसे-ऐसे फीचर्स दिए गये हैं कि आपको सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। म्यूजिक लवर्स के लिए इसमें 12 स्पीकर्स के साथ ऑडियो सिस्टम दिया है।
इसमें कैप्टन सीटें मिलती हैं और साथ ही मजास की भी सुविधा दी गई है जो अलग-अलग मोड्स के साथ हैं। एक टच पर सीटें बेड बन जाती हैं। 3rd रो में भी काफी स्पेस मिलता है। 7 लोग इसमें आसानी से बैठ सकते हैं। स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है। लंबी दूरी के लिए यह परफेक्ट साबित हो सकती है।
सेफ्टी फीचर्स की लंबी लिस्ट
सेफ्टी के लिए M9 में 7 एयर बैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, डिस्क ब्रेक, ऑटो होल्ड फंक्शन, 360 डिग्री कैमरा, ESC और ADAS की सुविधा मिलती है। इस गाड़ी की लंबाई 5270mm है और इसका व्हीलबेस 3200mm है। डिजाइन के के मामले में यह बेहद प्रीमियम नजर आती है। इसमें स्लाइडिंग डोर्स मिलते हैं। इसमें 90 kWh का बैटरी पैक दिया है जो 245 bhp और 350 Nm का टॉर्क ऑफर करता है। MG M9 की एक्स-शोरूम 60 लाख के आस-पास हो सकती है।
यह भी पढ़े: Jeep Compass और Meridian के स्पेशल एडिशन हुए लॉन्च, कीमत 25.41 लाख से शुरू
संबंधित खबरें
लॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
13 hrs agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
17 hrs agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
19 hrs ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
1 day agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
1 day agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
1 day agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
1 day agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
2 days agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
2 days agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines