2025 MG Astor: इस समय देश में 10 लाख के शुरूआती बजट में एक से बढ़कर एक SUV मौजूद हैं लेकिन MG की Aster अपने सेगमें टी की सबसे बेहतरीन गाड़ी है। परफेक्ट डिजाइन के साथ सबसे एडवांस्ड फीचर्स भी इसी एसयूवी में आपको देखने को मिल रहे हैं। अब ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए 2025 एमजी एस्टर को भारत में लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम क़ीमत सिर्फ़ 10 लाख रुपए है। नई Astor का सीधा मुकाबला Hyundai Creta और kia Syros से होगा। यह एसयूवी कुल पांच वेरीएंट्स में उपलब्ध है।
2025 MG Astor में क्या है नया?
एमजी एस्टर 2025 को कई कॉस्मेटिक अपग्रेड्स और नए फीचर्स के साथ बाजार में उतारा गया है। ख़ासतौर पर शाइन वेरीएंट में अब पैनरॉमिक सनरूफ़ और 6 स्पीकर की सुविधा मिलती हैं।वहीं, सिलेक्ट वेरीएंट में छह एयरबैग्स और लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री जैसे एडिशनल फ़ीचर्स जोड़े गए हैं। इस गाड़ी में 5 लोगों के बैठने की सुविधा मिल रही है। इसकी सभी सीटें बेहद आरामदायक हैं। अगर आप लम्बी दूरी पर इस गाड़ी को लेकर जाना चाहते हैं तो आपको कम स्पेस की शिकायत बिलकुल नहीं होगी साथ ही इसके फीचर्स ड्राइविंग को बेहतर बनाने में मदद भी करेंगे।
2025 MG Astor में एडवांस्ड फ़ीचर्स की भरमार
- लेवल 2 एडास
- वेंटिलेटेड सीट्स
- 360-डिग्री कैमरा
- वायरलेस चार्जर
- वायरलेस ऐंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले
- ऑटो-डिमिंग IRVM
इंजन और पावर
एमजी एस्टर में वही 1.5-लीटर और 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन्स मिलते हैं। यानी आपको पावर और परफ़ॉर्मेंस में कोई समझौता नहीं करना पड़ेगा। लेकिन इसकी माइलेज थोड़ा निराश भी करती है।
क़ीमत और वेरीएंट्स
एमजी एस्टर की वेरीएंट्स अनुसार एक्स-शोरूम क़ीमतें
| Variants | Ex-showroom prices |
| Sprint | Rs. 10 lakh |
| Shine | Rs. 12.48 lakh |
| Select | Rs. 13.82 lakh |
| Select AT | Rs. 14.85 lakh |
| Sharp Pro | Rs. 15.21 lakh |
| Sharp Pro AT | Rs. 16.49 lakh |
| Savvy Pro (Ivory) | Rs. 17.46 lakh |
| Savvy Pro (Sangria Red) | Rs. 17.56 lakh |
Hyundai Creta और Kia Syros से होगा मुकाबला
2025 MG Astor का सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा और किआ सीरॉस जैसी SUVs से होगा। क्रेटा की कीमत 11 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि सीरॉस की कीमत 9 लाख से शुरू होती है। लेकिन एस्टर एक प्रोडक्ट के तौर पर इन दोनों से काफी बेहतर है। जबकि किआ सीरॉस एक बेहद खराब दिखने वाली एसयूवी जिसकी कीमत बहत ज्यादा है। इसका ओवर डिजाइन इंडियन बायर्स को बहुत देर तक आकर्षित नहीं कर पायेगा।
यह भी पढ़ें: Tata ने खाली किया पुराना स्टॉक, 70000 के डिस्काउंट पर मिल रही ये सस्ती इलेक्ट्रिक कार
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
11 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
12 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
16 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
17 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
17 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines