मारुति सुजुकी अपने प्रीमियम आउटलेट नेक्सा पर प्रीमियम कारें बेचती है। कंपनी की फैमिली 6 सीटर एमपीवी XL6 को खरीदना अव महंगा हो गया है। लेकिन उसी के साथ अब इसमें 6 एयरबैग्स स्टैण्डर्ड फीचर के तौर पर शामिल हो गये हैं। जी हां XL6 के हर वेरिएंट में आपको 6 एयरबैग्स के साथ पूई पूरी सेफ्टी भी मिलेगी। आपको बता दें कि मारुति सुजुकी लगातार अपनी सभी कारों में बेहतर और सुरक्षित करने मे लगी है। आइये जानते है XL6 की कीमत और इंजन के बारे में…
12,000 रुपये तक हुई महंगी
इससे पहले मारुति सुजुकी में ने Ertiga,Baleno,Dzire, Celerio, WagonR और Eeco को अपडेट करते हुए 6 एयरबैग्स स्टैण्डर्ड फीचर के रूप में शामिल किये थे। नई XL6 के लिए ग्राहकों को वेरिएंट के आधार पर 10 हजार रुपये से लेकर 12 हजार रुपये तक खर्च करने होंगे। लेकिन 6 एयरबैग्स लगने के बाद कंपनी ग्राहकों से बहुत बड़ा अमाउंट चार्ज नहीं कर रही हैं।
इंजन और पावर
Maruti Suzuki XL6 में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है जो 114 bhp की पावर और 137 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। इसमें CNG का भी ऑप्शन आपको मिलेगा। इस कार में लगा यह इंजन वही है जो Ertiga को पावर देता है। यह इंजन भारत में हर मौसम में बेहतर प्रदर्शन करता है। डेली यूज़ से लेकर हाईवे पर इस गाड़ी का प्रदर्शन अच्छा रहता है।
फीचर्स
मारुति XL6 के फीचर्स की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले के साथ इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। इसके अलावा इसमें वायरलैस चार्जिंग, स्मार्ट प्ले प्रो सिस्टम और 360 डिग्री कैमरा मौजूद हैं। इस गाड़ी में स्पेस अच्छा मिल जाएगा। 6 लोगों के बैठने की इसमें जगह मिलती है। XL6 अब ज्यादा सेफ हो गई है। इस गाड़ी को खरीदने से पहले इसकी टेस्ट राइड जरूर लें।
यह भी पढ़ें: Tata Harrier.ev: 4 व्हील ड्राइव, 627km की रेंज, जानिए कैसी है हैरियर इलेक्ट्रिक की परफॉरमेंस
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
21 hrs agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
1 day agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
1 day ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
1 day agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
2 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
2 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
2 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
2 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
3 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines