हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Maruti Fronx Hybrid: 30km का माइलेज, हाइब्रिड इंजन, मार्केट में एंट्री लेगी मारुति की ये कार

Fronx Hybrid: मारुति सुजुकी भारत में इस साल हाइब्रिड कारों लॉन्च करने की तैयारी में है। साल की शुरुआत फ्रोंक्स हाइब्रिड से होने की उम्मीद है। यह कार 30kmpl से ज्यादा का माइलेज ऑफर कर सकती है।

विज्ञापन

2025 Maruti Fronx Hybrid: 17 जनवरी से Bharat Mobility Global Expo 2025 दिल्ली में शुरू हो रहा है। हर बार की तरह इस बार भी कई नई कारें लॉन्च होने जा रही हैं। एक्सपो में मारुति सुजुकी भी अपनी नई फ्रोंक्स एसयूवी को पेश करेगी, लेकिन इस बार इसे हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ उतारा जाएगा। मारुति सुजुकी अपनी इलेक्ट्रिक कारों के साथ अब तेजी से हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर भी काम कर रही है। देश में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का भविष्य काफी ब्राइट है। मारुति सुजुकी अगले साल से अपनी कारों में स्थानीय रूप से विकसित की गई स्ट्रांग हाइब्रिड सिस्टम की पेश कर सकती है।

नई Fronx फेसलिफ्ट अब हाइब्रिड में आएगी  जिसकी वजह से इसकी माइलेज में तो इजाफा होगा ही साथ ही परफॉरमेंस भी काफी बेहतर होने वाली है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसके बाद मारुति नई बलेनो, आगामी नई कॉम्पैक्ट MPV और भविष्य के अन्य मॉडल्स में भी भारत में विकसित की जाने वाली हाइब्रिड तकनीक को शामिल कर सकती है।

मारुति सुजुकी और टोयोटा इस साल से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में बदलाव करने की तैयारी कर रही हैं। मारुति अपनी हाइब्रिड तकनीक पर तेजी से काम कर रही है। कंपनी इस तकनीक को ऑप्शन के तौर पर लेकर आएगी। स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी की मदद से माइलेज का जबरदस्त इजाफा होता है। इसमें एक छोटी बैटरी लगी होती है जो अपने आप चार्ज होती रहती है।

विज्ञापन

कार पहले बैटरी पर चलती है उसके बाद रेंज कम होने पर फ्यूल पर शिफ्ट हो जाती है। जबकि इलेक्ट्रिक कारों को चार्ज करना पड़ता है जिसकी वजह से 4-8 घंटे तक का समय लग जाता है।  माना जा रहा है कि मारुति सुजुकी की स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कारें 30km से ज्यादा की माइलेज दे सकती है।

Maruti FRONX

विज्ञापन

Fronx हाइब्रिड देगी 30kmpl से ज्यादा का माइलेज

Fronx Hybrid में नया Z12E  पेट्रोल इंजन मिलेगा, यही इंजन इस समय स्विफ्ट और डिजायर को पावर देता है। मारुति सुजुकी का इन-हाउस विकसित स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम को भी इसी कार में शामिल करेगी। संभावना जताई जा रही है कि यह कार 30 kmpl से ज्यादा का माइलेज ऑफर कर सकती है।

हाइब्रिड पावरट्रेन के अलावा, अपडेटेड फ्रोंक्स के डिजाइन में भी थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके इंटीरियर को अपग्रेड मिलने की उम्मीद है। मारुति सुजुकी फ्रोंक्स को ऑटो एक्सपो 2025  में भी पेश कर सकती है। इस बार सेफ्टी के लिए इसमें ABS+EBD और 6 एयरबैग्स के साथ ADAS लेवल 2 मिल सकता है। इस समय इस कार की शुरुआती कीमत 7.51 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: आ रही है बजाज की नई Pulsar RS200, मिल सकते हैं सबसे एडवांस्ड फीचर्स

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola