Mahindra XUV 3XO EV जल्द हो सकती है लॉन्च! Punch EV से होगा असली मुकाबला
Mahindra अब अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV 3XO का इलेक्ट्रिक वर्जन भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।
Edited By Bani Kalra

Edited By Bani Kalra

Mahindra XUV 3XO EV: महिंद्रा ने पिछले साल अपनी नई एसयूवी XUV 3XO को लॉन्च को किया था जिसे लगातार ग्राहकों का प्यार मिल रहा है। इस गाड़ी में पेट्रोल और डीजल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। अब चूंकि भारत में इलेक्ट्रिक कारों की दिमाग अब लगातार बढ़ रही है। जिसे देखते हुए अब महिंद्रा XUV 3XO EV पर तेजी से काम कर रही है। हाल ही में यह कार टेस्टिंग के दौरान नजर आई है। इससे पहले भी कई बार इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओडिशा के राउरकेला के पास टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

टाटा डीलरशिप के सामने से लीक हुए XUV 3XO EV के स्पाई शॉट्स में इस गाड़ी के डिजाइन को साफ़ देखा जा सकता है। इस ईवी के फ्रंट में राउंड प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और C-साइज के LED DRL के साथ समान स्प्लिट हेडलैंप सेटअप देखे जा सकते हैं। डिजाइन के तौर पर काले रंग की रूफ रेल, ORVMs और शार्क फिन एंटीना दिए गये हैं। इसके अलावा, इसमें 360-डिग्री कैमरे की सुविधा दी गई है।

महिंद्रा XUV 3XO EV एक एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक SUV होगी जिसे XUV 4OO से नीचे रखा जाएगा। भारत में इसका मुकाबला टाटा नेक्सन EV और पंच EV से होगा। भारत में इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत 12 से 15 लाख रुपये के बीच हो सकती है। माना जा रहा है कि इसे Auto Expo 2025 में पेश किया जा सकता है।

Mahindra XUV 3XO ने अपने डिजाइन और परफॉरमेंस के दम पर ग्राहकों के दिलों में जगह बना ली है। लगातार इस एसयूवी की बिक्री बढ़ रही है। XUV 3XO की कीमत 7.49 लाख रुपये से शुरू होती है। सेफ्टी में इसे 5 स्टार रेटिंग मिली है।
इंजन की बात करें तो XUV 3XO में 3 इंजन ऑप्शन मिलते हैं, जिनमें एक 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है जो 82kW की पावर और 200 Nm का टॉर्क देता है। इसके अलावा इसका दूसरा इंजन भी 1.2L टर्बो पेट्रोल वाला है जो 96 kW की पावर और 200 Nm का टॉर्क देता है। इसका तीसरा 1.5L टर्बो डीजल इंजन 86Kw की पावर और 300 Nm का टॉर्क देता है। ये इंजन मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस हैं और 21.2 km/l तक की माइलेज ऑफर करते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: