हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mahindra Scorpio N हुई हुई लॉन्च, ADAS के साथ नया वेरिएंट हुआ शामिल, इतनी है कीमत

Mahindra Scorpio N Z8L में Level 2 ADAS फीचर्स को शामिल किया गया है, इसमें क्रूज कंट्रोल,
स्टॉप एंड गो, लेन कीप असिस्ट,स्मार्ट पायलेट और किसी अन्य वाहन से टकराने से पहले मिलले वाले वार्निंग शामिल हैं। इसमें और क्या खास और नया है ? आइये जानते हैं…

विज्ञापन

Mahindra Scorpio N: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भारत में अपडेटेड स्कॉर्पियो एन को लॉन्च किया है। नया Z8T ट्रिम वेरिएंट शामिल किया है जिसकी कीमत 20.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। यह नया वेरिएंट Z8T, Z8 और Z8L के बीच में आता है। नई रेंज ऐसे समय में आई है जब SUV ने भारतीय बाज़ार में तीन साल पूरे किए हैं और इसकी 2.5 लाख से ज़्यादा यूनिट पहले ही सड़कों पर आ चुकी हैं। नए Z8T ट्रिम की इक्विपमेंट लिस्ट में ऑटो-डिमिंग IRVM, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 12-स्पीकर वाला सोनी-ब्रांडेड ऑडियो सिस्टम, फ्रंट कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर और सिक्स-वे पावर-एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट शामिल हैं। ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और R18 डायमंड-कट एलॉय व्हील भी मिलते हैं। महिंद्रा ने एक महत्वपूर्ण तकनीकी एडिशन – लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) से पर्दा उठाया है – जो अब Z8L ट्रिम पर उपलब्ध है।

लेवल 2 ADAS सुइट में स्टॉप एंड गो के साथ अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, स्मार्ट पायलट असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, ट्रैफ़िक साइन रिकग्निशन, हाई बीम असिस्ट और लेन डिपार्चर वार्निंग शामिल हैं। इसमें महिंद्रा IC-इंजन वाले वाहन के लिए दो पहली बार फीचर भी जोड़े गए हैं, जिसमें स्पीड लिमिट असिस्ट और फ्रंट व्हीकल स्टार्ट अलर्ट।

कीमत और वेरिएंट

विज्ञापन

त मैनुअल के लिए 20.29 लाख रुपये है। Z8T ऑटोमैटिक की कीमत 21.71 लाख रुपये है। इसकेअलावा डीजल 2WD मैनुअल वेरिनेट की कीमत 20.69 लाख रुपये से शुरू होती है और ऑटोमैटिक के लिए 22.18 लाख रुपये तक जाता है। 4WD डीजल संस्करण की कीमत मैनुअल के लिए 22.80 लाख रुपये और ऑटोमैटिक के लिए 24.36 लाख रुपये है।

ADAS के साथ Z8L ट्रिम पेट्रोल मैनुअल की कीमत 21.35 लाख रुपये और पेट्रोल ऑटोमैटिक के लिए 22.77 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि डीजल 4WD की बात करें तो Z8L मैनुअल की कीमत 23.86 लाख रुपये और ऑटोमैटिक की कीमत 25.42 लाख रुपये है।

विज्ञापन

7-सीटर Z8L ADAS वैरिएंट की कीमत थोड़ी ज़्यादा है, पेट्रोल मैनुअल की कीमत 21.60 लाख रुपये और ऑटोमैटिक की कीमत 22.96 लाख रुपये है। डीजल 2WD वर्जन की कीमत मैनुअल के लिए 22.12 लाख रुपये और ऑटोमैटिक के लिए 23.48 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें: Hyundai Creta की नाक में दम करेगी Maruti की नई SUV, जल्द होगी लॉन्च

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola