Kia Syros Bookings: हाल ही किआ इंडिया ने अपनी नई Syros एसयूवी को भारत में पेश किया और ग्राहकों का रिस्पोंस भी इस गाड़ी को काफी अच्छा मिल रहा है। अब कंपनी ने इसकी बुकिंग की घोषणा कर दी है। खास बात की बात ये है कि आज रात 12 बजे (January 3rd) इसकी बुकिंग शुरू होगी। ग्राहक 25,000 रुपये देकर Syros को बुक कर सकते हैं। इस इस SUV की डिलीवरी 1 फरवरी से शुरू होगी। आइये जानते हैं नई Kia Syros के डिजाइन से लेकर इसके इंजन और संभावित कीमत के बारे में..
टर्बो पेट्रोल इंजन में आएगी नई Kia Syros
परफॉरमेंस के लिए नई Kia Syros में दो इंजन ऑप्शन दिए गये हैं, इनमें 1.0 टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलेगा। इसमें 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक और 7-स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। Kia के इंजन पहले ही अपनी बेहतर Performance साबित कर चुके है।
लेवल 2 ADAS सेफ्टी
नई Syros को 2 ADAS से लैस किया गया है। इसे 2.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड सीट्स और Harman/Kardon साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गये हैं। Syros की लंबाई 3,995 मिमी, चौड़ाई 1,800 मिमी और ऊंचाई 1,665 मिमी है. अगर व्हीलबेस की बात करें तो यह 2,550 मिमी है।
30 इंच सबसे बड़ा सनरूफ
इसमें 30 इंच का एक बड़ा सनरूफ दिया है जोकि सेगमेंट फर्स्ट है। इसके अलावा इसमें 17 इंच के व्हील्स दिए हैं। कार में फ्लश डोर हैंडल, एल शेप में टेल-लैंप भी दिए गये हैं। रिक्लाइनिंग रियर सीटें, 8 स्पीकर ऑडियो सिस्टम और पावर्ड हैंडब्रेक मिलता है। सामान रखने के लिए अच्छा बूट स्पेस दिया गया है। मल्टीपल टाइप-सी यूएसबी पोर्ट के साथ कार में वायरलेस चार्जिंग की भी सुविधा दी गई है।
Brezza से होगा मुकाबला
Kia Syros का सीधा मुकाबला Maruti Brezza से होगा। Kia Syros में 1.0 टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलेगा। जबकि Brezza में 1.5L का पेट्रोल इंजन लगा है जो 102PS की पावर और 139 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। एक लीटर में यह कार 19.8km की माइलेज ऑफ़र करती है। Brezza की कीमत 8.34 लाख से शुरू होती है। Kia Syros में भी फीचर्स की कोई कमी नहीं है। Maruti Brezza पहले से ही बाजार में अपनी पकड़ बनाये हुए है। ऐसे में नई Kia Syros ग्राहकों को कितना पसंद आएगी ? ये देखने वाली बात होगी।
यह भी पढ़ें: 473km की रेंज, 58 मिनट में चार्ज, 17 जनवरी को आएगी नई Creta EV, इन कारों से होगा मुकाबला
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
13 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines