Kia Carens EV: देश में इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए अब किआ अपनी फैमिली कार Carens का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस नए मॉडल के जरिये कंपनी मास सेगमेंट को टारगेट करेगी। सरकार भी इलेक्ट्रिक कारों पर पूरा फोकस कर रही है। अब धीरे-धीरे EVs की कीमतें भी पेट्रोल कारों के बराबर आ रही हैं। किआ इंडिया भी अब भारत में ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करने की तैयारी में लगी है। कंपनी का नेक्स्ट मॉडल Carens का इलेक्ट्रिक अवतार होगा। मीडिया रिपोर्ट्स में भी इसी गाड़ी का जिक्र हो रहा है। आइये जानते हैं नई Carens EV के बारे में…
डिजाइन में होगा नयपान
नई Kia Carens EV को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। पेट्रोल मॉडल की तुलना में इसके डिजाइन में भी काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। मौजूदा पेट्रोल Carens से अलग डिजाइन के लिए इसमें नई ग्रिल, बोनट, बम्पर और व्हील्स में नयापन देखने को मिल सकता है। साथ ही साथ EV का LOGO गाड़ी के अलग अलग हिस्सों पर देखने को मिलेगा।
इतनी होगी रेंज
कंपनी की तरफ से नई Carens EV की बैटरी और रेंज को लेकर कोई जानकारी तो नहीं मिली है, लेकिन सोर्स के मुताबिक इसमें बड़ी बैटरी पैक मिल सकता है। उम्मीद है कि सिंगल चार्ज पर यह 500 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर कर सकती है। इसमें DC फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
6 एयरबैग्स के साथ आएगी Carens EV
सेफ्टी को लेकर नई Carens EV में लेवल 2 ADAS, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के EBD, 6 एयरबैग्स, ब्रेक असिस्ट, EPS और 3 पॉइंट सीट बेल्ट की सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं इसकी बॉडी हाई स्ट्रेंथ स्टील से लैस होगी ताकि एक्सीडेंट के दौरान गाड़ी में बैठे लोगों को पूरी सेफ्टी मिल सके। भारत में Kia अपनी नई Carens EV को इस साल लॉन्च कर सकती है और इसी संभावित कीमत 20 लाख रुपये के आस-पास जा सकती है।
यह भी पढ़ें: Best Used Cars: यहां 3.68 लाख में Ertiga और 4.91 लाख में Baleno खरीदने का मौका!ऑफर कुछ ही समय के लिए
संबंधित खबरें
Hyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
58 mins agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
5 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines