हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

कार जितनी पावर के साथ आई नई कावासाकी निंजा 650, जानें कीमत और खूबियां

कावासाकी ने भारत में उतार दी है अपनी नई 2025 निंजा 650, जिसकी कीमत 7.27 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इस बाइक में अब OBD-2B उत्सर्जन मापदंड़ों के अनुरूप अपडेटेड इंजन दिया गया है।

विज्ञापन

अगर आप बाइक लवर्स हैं और एक दमदार सुपर बाइक की तलाश में हैं तो कावासाकी ने भारत में उतार दी है अपनी नई 2025 निंजा 650, जिसकी कीमत 7.27 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।  इस बाइक में अब OBD-2B उत्सर्जन मापदंड़ों के अनुरूप अपडेटेड इंजन दिया गया है। यह नया मॉडल लाइम ग्रीन शेड मुख्य रूप से ग्रीन है, जिसमें व्हाइट, यलो और ब्लैक जैसे कंट्रास्ट शेड शामिल हैं। यह बाइक अब पहले से बेहतर हुई है। नए बदलावों के साथ बाइक की कीमत में 11,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है साथ ही इसके 2024 मॉडल के स्टॉक पर 25,000 रुपये की छूट दे रही है।

निंजा 650 के फीचर्स

नई कावासाकी निंजा 650 में कई अच्छे फीचर्स देखने को मिलते हैं। इके फ्रंट में स्प्लिट LED हेडलाइट, फेयरिंग माउंटेड ORVMs, अंडरबेली एग्जॉस्ट, फैंसी एल्युमीनियम स्विंगआर्म जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें LED टेललाइट्स, फेयरिंग में लगे हैलोजन टर्न इंडिकेटर्स, पीछे की तरफ स्टेप्ड सीट, थोड़ा सीधा राइडिंग पोस्चर और न्यूट्रल फुटपेग पोजिशनिंग है। बेहतर राइड के लिए इस बाइक के फ्रंट में RSU टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनो-शॉक यूनिट दी गई है। इस बाइक में 17-इंच अलॉय व्हील्स दिए गये हैं। ब्रेकिंग के लिए ड्यूल-चैनल ABS के साथ ड्यूल डिस्क सेटअप और 17-इंच अलॉय व्हील्स शामिल हैं।

इंजन पावर

परफॉरमेंस के लिए नई निंजा 650 में OBD-2B, अपडेटेड 649cc, ट्विन-सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन लगा है, जो 68hp की पावर और 64Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। भारतीय बाजार में 2025 कावासाकी निंजा 650 की एक्स-शोरूम  कीमत 7.27 लाख रुपये है। यह ट्रायम्फ डेटोना 660 और होंडा CBR650R जैसी मोटरसाइकिल्स से मुकाबला करेगी। यह बाइक डेली यूज़ के लिए नहीं है, लेकिन यह लंबी दूरी के लिए अच्छी साबित हो सकती है। इस बाइक का डिजाइन ही इसकी सबसे बड़ी खूबी है। देखना होगा भारत में इस बाइक को कितना पसंद किया जाता है।

यह भी पढ़ें: D+ SUV सेगमेंट में MG की नई बाहुबली SUV की एंट्री! कीमत का खुलासा जल्द, कुछ ऐसे हैं फीचर्स

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें