हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

2025 Hyundai Venue के 10 दमदार फीचर्स, जो Maruti Brezza में नहीं मिलते!

भारत के कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में Hyundai Venue और Maruti Brezza की टक्कर हमेशा से रोमांचक रही है. लेकिन 2025 Hyundai Venue अब अपने नए फीचर्स की वजह से Brezza से एक कदम आगे नजर आती है. आइए जानते हैं वो 10 फीचर्स जो Maruti Brezza में नहीं मिलते है.

विज्ञापन
2025 Hyundai Venue बनाम Maruti Brezza.

2025 Hyundai Venue 10 New Features: कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट भारत के सबसे कॉम्पिटिटर कार बाजारों में से एक है. इस सेगमेंट में Hyundai Venue और Maruti Suzuki Brezza हमेशा से एक-दूसरे के सबसे बड़े कॉम्पिटिटर रहे हैं. दोनों ही कारें भारतीय खरीदारों के बीच अपनी परफॉर्मेंस, फीचर्स और प्रैक्टिकलिटी के लिए मशहूर हैं. लेकिन 2025 Hyundai Venue ने इस बार ऐसा फीचर अपग्रेड किया है कि यह अब अपने सेगमेंट से ऊपर की कार जैसी लगने लगी है. आइए जानते हैं वे 10 फीचर्स, जो 2025 Venue को Brezza से आगे ले जाते हैं.

1. बड़े डिस्प्ले और प्रीमियम केबिन

नए Venue में अब ड्यूल कर्व्ड डिस्प्ले सेटअप दिया गया है, जिसमें 12.3-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 12.3-इंच का इंफोटेनमेंट स्क्रीन शामिल है. यह सेटअप केबिन को मॉर्डन और हाई-टेक लुक देता है. वहीं, Brezza में सिर्फ 9-इंच का टचस्क्रीन मिलता है, जो फंक्शनल जरूर है लेकिन अब थोड़ा पुराना लगता है. हालांकि Brezza में हेड-अप डिस्प्ले है, जो Venue में नहीं मिलता.

2. Bose का शानदार म्यूजिक सिस्टम

संगीत प्रेमियों के लिए Venue में 8-स्पीकर वाला Bose साउंड सिस्टम दिया गया है. इसकी साउंड क्वालिटी और बेस क्लैरिटी बेहतरीन है, जो ड्राइव के दौरान मजा दोगुना कर देती है. Brezza में Arkamys द्वारा ट्यून किया गया 6-स्पीकर सेटअप मिलता है, जो ठीक-ठाक है लेकिन Bose सिस्टम जैसी रिच फील नहीं देता.

विज्ञापन

3. एम्बिएंट लाइटिंग से लग्जरी माहौल

Hyundai ने Venue में कस्टमाइजेंबल एम्बिएंट लाइटिंग दी है, जो निचले सेंटर कंसोल और डैशबोर्ड के हिस्से में लगाई गई है. रात में ड्राइविंग के दौरान यह हल्की रोशनी केबिन को प्रीमियम एहसास देती है. Brezza में यह फीचर मौजूद नहीं है. Venue N Line वर्जन में यह लाइटिंग लाल रंग में आती है, जो इसे और स्पोर्टी बनाती है.

4. पावर्ड ड्राइवर सीट से बढ़ी सुविधा

नए Venue में 4-वे पावर्ड ड्राइवर सीट दी गई है, जिससे सीट एडजस्टमेंट सिर्फ एक बटन से हो जाता है. यह फीचर लंबे सफर में ड्राइवर की कमर और बैठने की पोजीशन के लिए काफी आरामदायक है. Brezza में अभी भी मैनुअल एडजस्टमेंट वाली सीट मिलती है.

विज्ञापन

5. गर्मी में राहत देने वाली वेंटिलेटेड सीटें

भारतीय गर्मियों में ड्राइविंग करना किसी चुनौती से कम नहीं. Venue में दी गई वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें इस समस्या का बेहतरीन समाधान हैं. ये सीटें लंबे सफर के दौरान भी ठंडक बनाए रखती हैं. वहीं Brezza में यह सुविधा नहीं दी गई है.

6. रियर सीट रिक्लाइन से बढ़ा आराम

2025 Venue में अब रिक्लाइन होने वाली रियर सीटें दी गई हैं, जिससे पीछे बैठने वाले यात्री अपनी सुविधा के अनुसार सीट झुका सकते हैं. परिवार के साथ लंबी यात्राओं में यह फीचर बहुत उपयोगी साबित होता है. Brezza की रियर सीटें फिक्स हैं, यानी यह सुविधा वहां नहीं मिलती.

विज्ञापन

7. एडवांस सेफ्टी, ADAS टेक्नोलॉजी

Venue में अब लेवल 2 ADAS (Advanced Driver Assistance System) शामिल किया गया है. इसमें फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, लेन कीप असिस्ट, अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और ड्राइवर अटेंशन मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. ये सभी ड्राइविंग को और सुरक्षित बनाते हैं. Brezza में अभी तक ADAS फीचर्स नहीं दिए गए हैं.

8. टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)

Venue अब कई वेरिएंट्स में TPMS सिस्टम के साथ आती है, जो हर टायर का एयर प्रेशर मॉनिटर करता है और किसी भी गिरावट की सूचना तुरंत देता है. यह फीचर सुरक्षा और फ्यूल एफिशिएंसी दोनों में मदद करता है. Brezza में फिलहाल यह फीचर नहीं दिया गया है.

विज्ञापन

9. फ्रंट और साइड पार्किंग सेंसर

शहर की तंग पार्किंग जगहों में Venue चलाना अब आसान हो गया है. इसमें फ्रंट और साइड पार्किंग सेंसर दिए गए हैं, जो ड्राइवर को गाड़ी के आसपास के अवरोधों की जानकारी देते हैं. Brezza में केवल रियर सेंसर और कैमरा मिलता है, जिससे Venue पार्किंग के मामले में ज्यादा एडवांस साबित होती है.

10. इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (EPB) विद ऑटो होल्ड

Venue में अब EPB (Electronic Parking Brake) और Auto Hold फीचर जोड़ा गया है. यह ट्रैफिक में गाड़ी रोकने और चलाने को बेहद आसान बना देता है. खासकर ऑटोमैटिक वर्जन में यह फीचर बहुत उपयोगी है. Brezza में अभी भी मैनुअल हैंडब्रेक लीवर दिया गया है, जो अब पुराना लगता है.

विज्ञापन

कीमत

Maruti Brezza की कीमत 8.26 लाख से 13.01 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है, जबकि Hyundai Venue 7.9 लाख से 15.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच उपलब्ध है. अगर आप फीचर्स और प्रीमियम एक्सपीरियंस को अहमियत देते हैं, तो नया 2025 Hyundai Venue फिलहाल इस मुकाबले में साफ तौर पर आगे नजर आता है.

ये भी पढ़ें- New Hyundai Venue Vs Maruti Brezza: कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में किसका पलड़ा भारी?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola