Hyundai Creta Electric launched: ऑटो एक्सपो 2025 में हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी नई क्रेटा इलेक्ट्रिक को लॉन्च कर दिया है। इलेक्ट्रिक क्रेटा की एक्स-शो रूम कीमत 17.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें दो बैटरी पैक के ऑप्शन मिलते हैं। भारत में फिलहाल इसका सीधा मुकाबला टाटा कर्व इलेक्ट्रिक और महिंद्रा BE6 से माना जा रहा है। लेकिन हमारे हिसाब से इसकी कीमत को थोड़ा कम रखा जाना चाहिए था। खैर, आइये जानते हैं इलेक्ट्रिक क्रेटा की पूरी प्राइस लिस्ट और इसके फीचर्स के बारे में…
कीमत और वेरिएंट
Creta Electric (42 kWh)
- Executive: 17,99,900 रुपये
- Smart : 18,99,900 रुपये
- Smart (O):18,99,900 रुपये
- Premium: 19,99,900 रुपये
Creta Electric (51.4 kWh LR)
- Smart (O):21,49,900 रुपये
- Excellence: 23,49,900रुपये
सेफ्टी फीचर्स की लंबी फीचर्स
हुंडई की नई क्रेटा इलेक्ट्रिक में सेफ्टी के लिए कई तमाम फीचर्स को शामिल किया है। इसमें 6 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग के साथ EBD, ADAS लेवल 2 , ABS, EBD, Hill Hold Assist और ESP जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा इस SUV में 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट, की-लैस एंट्री, रियर एसी वेंट्स, वायरलैस फोन चार्जर जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।
58 मिनट में होगी फुल चार्ज
नई Creta Electric को दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ य्मितारा गया है। इसमें एक 51.4kWh का बैटरी पैक होगा जो सिंगल चार्ज पर 472km की रेंज देगा। जबकि 42kWh का बैटरी पैक सिंगल चार्ज पर 390km की रेंज ऑफर करेगा। DC चार्जिंग की मदद से 10%-80% चार्ज होने के लिए 58 मिनट का समय लगेगा। जबकि AC होम चार्जिंग की मदद से 10%-100% चार्ज होने पर 4 घंटे का समय लगेगा। सिर्फ 7.9 सेकंड्स में यह कार 0-100 km/h की रफ़्तार पकड़ सकती है।
डिजाइन और स्पेस
नई क्रेटा इलेक्ट्रिक का डिजाइन एक दम साफ़-सुथरा है जो भारतीय ग्राहकों को पसंद आ सकता है। डिजाइन के मामले में भले ही नई क्रेटा इलेक्ट्रिक आपको मौजूदा क्रेटा जैसी लगे पर इसमें कई फीचर्स को शामिल किया है और साथ ही इसके डिजाइन को भी अपडेट किया ग्या है। इसका एक दम साफ-सुथरा डिजाइन भारतीय ग्राहकों को पसंद आ सकता है। इसमें स्पेस भी काफी अच्छा दिया गया है। 5 लोग इसमें आराम से बैठ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Suzuki ने पहला इलेक्ट्रिकल स्कूटर किया लॉन्च, फुल चार्ज में दौड़ेगा 95km, लेकिन टॉप स्पीड महज इतनी
संबंधित खबरें
कल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
5 hrs agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
7 hrs agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
9 hrs ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
11 hrs agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
3 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
4 days agoBS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
4 days agoकार खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 2027 से बदल जाएंगे ये नियम
4 days agoमहिंद्रा के बाद ये कंपनी भी बढ़ा रही कारों के दाम, 1 अक्टूबर से होंगी महंगी
5 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines