2025 Hyundai Alcazar: भारत में फैमिली क्लास के लिए वैसे तो कई कारें मौजूद हैं। लेकिन 6 और 7 सीटर वाला सेगमेंट सबसे तेजी से पॉपुलर हो रहा है। बजट सेगमेंट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट के मॉडल बाजार में मौजूद हैं। लेकिन एक ऐसी कार भी है जो इस समय काफी तेजी से पॉपुलर हो रही है। हम बात कर रहे हैं Hyundai Alcazar के बारे में। ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कंपनी इस गाड़ी के डीजल इंजन के साथ एक नया कॉर्पोरेट वेरिएंट जोड़ा है, जिसमें पैनोरमिक सनरूफ की सुविधा मिलेगी। अब तक यह सुविधा केवल पेट्रोल वैरिएंट तक सीमित थी। इसके अलावा पेट्रोल इंजन के साथ प्रेस्टीज वेरिएंट में नया 7-स्पीड DCT ट्रांसमिशन विकल्प भी पेश किया है। आपको बता दें कि इससे पहले हुंडई ने इसी गाड़ी में एक नया वायर्ड-टू-वायरलेस एडेप्टर भी शामिल किया था, जिससे बिना केबल के अपने मोबाइल एप्लिकेशन तक पहुंच सकते हैं।
ग्राहकों को मिलेंगे ये फीचर्स
हुंडई अल्काजार कॉर्पोरेट ट्रिम में 17-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे। इसके अलावा, क्वाड-बीम LED हेडलैंप, ब्रिज-टाइप रूफ रेल, और सीक्वेंशियल टर्न सिग्नल दिए हैं। इसके अलावा इस गाड़ी में वॉयस-इनेबल्ड पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलते है। अल्काजार कॉर्पोरेट ट्रिम में फ्रंट रो के लिए वायरलेस चार्जिंग, , पुश बटन स्टार्ट, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और हुंडई ब्लूलिंक के जरिए कनेक्टेड कार तकनीक मिलेगी। सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, ESC और हिल-स्टार्ट असिस्ट की सुविधा मिलेगी।
कीमत और वेरिएंट
हुंडई अल्काजार में 1.5-लीटर U2 CRDi डीजल इंजन दिया है, जो 114bhp की पावर और 250Nm का टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक का ऑप्शन मिलता है। मैनुअल ट्रांसमिशन वाले कॉर्पोरेट वेरिएंट की कीमत 17.86 लाख रुपये है, जबकि ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की कीमत 19.28 लाख रुपये है। इसके अलावा DCT ट्रांसमिशन के साथ पेट्रोल इंजन वाले प्रेस्टीज ट्रिम की कीमत 18.63 लाख रुपय है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।
| Variant | Price (Ex-showroom) INR |
| Alcazar Corporate 7S Diesel MT | 17 86 700 |
| Alcazar Prestige 7S Petrol DCT | 18 63 700 |
| Alcazar Corporate 7S Diesel AT | 19 28 700 |
Hyundai Alcazar को खरीदना चाहिए ?
हुंडई अल्काजार एक अच्छी फैमिली एसयूवी है, लेकिन इसका डिजाइन बहुत ज्यादा इम्प्रेस नहीं करता। लेकिन इसमें स्पेस और इसका इंटीरियर काफी अच्छा है। लम्बी दूरी के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। सेफ्टी फीचर्स की भी इसमें कोई कमी नहीं है। लेकिन इसकी कीमत थोड़ी सी ज्यादा है जो निराश करती है।
यह भी पढ़ें: टाटा ने पुराने स्टॉक पर दिया 1.40 लाख का डिस्काउंट, ऑफर कुछ ही समय के लिए
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines