Honda NPF125: स्कूटर सेगमेंट में होंडा एक्टिवा इस समय सबसे ज्यादा बिकता है। अब कंपनी अपने स्कूटर पोर्टफोलियो को बड़ा करने के लिए एक नए स्कूटर को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होंडा अब अपना नया 125 cc स्कूटर लाने की तैयारी कर रही है। नया मॉडल NPF 125 के नाम से आ सकता है। इसके अलावा कंपनी भविष्य में कई इलेक्ट्रिक वाहन भी पेश करेगी। होंडा ने NPF 125 को पेटेंट कराया है। अभी तक इस स्कूटर के बारे में कंपनी की तरफ से कोई खास जानकारी नहीं मिली है, ज्यादातर जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर बेस्ड हैं।
इंजन और पावर
इंजन की बात क्रेज तो Honda NPF 125 में 124 cc का सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड इंजन मिलेगा जो 9.51 PS और 10 NM का टॉर्क जनरेट करता है। सोर्स के मुताबिक यह स्कूटर एक लीटर में 50 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। इसमें 5.7 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। माना जा रहा है कि फुल टैंक पर यह स्कूटर 285-300 किलोमीटर तक चल सकता है।
इसके फ्रंट में 12 इंच और रियर में 10 इंच का टायर लगा है। इसकी सीट के नीचे 14.3 लीटर का स्पेस मिलेगा, जहां आप अपना जरूरी सामान रख सकते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि स्कूटर में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की सुविधा मिल सकती है। इसकी कीमत एक लाख रुपये के आस-पास जा सकती है। लॉन्च के बाद इसका सीधा मुकाबला TVS Ntorq से होगा।
TVS NTorq से होगा असली मुकाबला
Honda NPF 125 स्कूटर का सीधा मुकाबला TVS NTorq से होगा। यह स्कूटर अपने स्पोर्टी डिजाइन और इंजन के दम पर ग्राहकों को लुभा रहा है। इंजन की बात करें तो इसमें 124.8cc का सिंगल सिलेंडर इंजन लगा है जो 9.25bhp की पावर और 10.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें CVT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है।
इसकी टॉप स्पीड 90kmph है। 0-60 kmph की स्पीड से यह स्कूटर सिर्फ 9.1 सेकंड में पकड़ लेता है। TVS का यह इंजन हर तरह के मौसम में बढ़िया प्रदर्शन करता है। माइलेज की बात करें एक लीटर पेट्रोल में यह स्कूटर 55-58kmpl की माइलेज ऑफर करता है। इसमें 12 इंच के टायर्स लगे हैं जो रोड पर बेहतर ग्रिप करेंगे। नये मॉडल में भी यही टायर्स मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 332km की रेंज, बिजनेस क्लास सीट, काफी महंगी हो गई MG की ये कार
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
11 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines