हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Honda Activa 7G इन 3 स्कूटरों को देगा टक्कर, इस महीने हो सकता है लॉन्च!

होंडा का नया एक्टिवा 7G को इस महीने ऑटो एक्सपो 2025 में पेश किया जा सकता है। पिछले साल भी इस स्कूटर के आने की संभावना थी लेकिन होंडा ने इलेक्ट्रिक एक्टिवा को पेश करके सभी को चौंका दिया था

विज्ञापन

New Honda Activa 7G: नया साल ऑटो सेक्टर के लिए काफी बेहतर साबित होने वाला है क्योंकि ऑटो एक्सपो 2025 में एक से बढ़कर गाड़ियां लॉन्च होने वाली हैं। वहीं बात टू-व्हीलर सेगमेंट की करें तो होंडा का नया एक्टिवा 7G को इस महीने ऑटो एक्सपो 2025 में पेश किया जा सकता है। पिछले साल भी इस स्कूटर के आने की संभावना थी लेकिन होंडा ने इलेक्ट्रिक एक्टिवा को पेश करके सभी को चौंका दिया था। क्या कुछ होगा खास नए एक्टिवा में और वो कौन से स्कूटर हैं जिनसे इसका मुकाबला होगा।

डिजाइन में होगा बड़ा बदलाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नए होंडा एक्टिवा 7G  के डिजाइन में इस बार काफी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके फ्रंट से लेकर रियर में नई हेडलाइट से लेकर, DRL, और रिफ्लेक्ट लाइट इसके  फ्रंट में दी जा सकती है। इसकी सीट को लम्बा किया जाएगा ताकि पीछे बैठने वालों को कोई दिक्कत ना आये। नए एक्टिवा 7G की सीट के नीचे अब ज्यादा स्पेस मिल सकता है ताकि दो बड़े हेलमेट रखे जा सकें। यही फीचर मौजूदा TVS जुपिटर में भी है।

इंजन होगा अपग्रेड

इंजन की बात करें तो एक्टिवा 7G   में अपडेटेड 109cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन मिल सकता है जो 7.6bhp और 8.8Nm का टॉर्क देगा। इस स्कूटर में इसमें इंजन स्टार्ट-स्टॉप स्विच बटन मिलेगा। इसमें साइलेंट स्टार्टर और डुअल-फंक्शन स्विच की सुविधा मिलेगी ताकि कम आवाज़ आये। स्कूटर में 5.3 लीटर का फ्यूल टैंक मिल सकता है। इस बार एक्टिवा में बेहतर माइलेज का भी दावा किया है। एक लीटर में यह स्कूटर 50-55km किलोमीटर निकाल सकता है जबकि मौजूदा एक्टिवा से अभी 45 से 50 kmpl तक की माइलेज मिलती है। नए एक्टिवा 7G की लॉन्चिंग को लेकर कंपनी की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

Activa 7G का इनसे होगा मुकाबला

नये Honda Activa 7G का मुकाबला एक बार फिर Jupiter 110 से होगा। इस स्कूटर की कीमत  73,700 रुपये से शुरू होती है। इसमें नया 113.3cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है जो फ्यूल इंजेक्शन तकनीक के साथ आता है। ये इंजन 5.9kw की पावर और 9.8 NM का टॉर्क देता है। इसमें CVT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। अभी तक इस स्कूटर की माइलेज का खुलासा नहीं हो पाया है। इसकी सीट के नीचे दो हेलमेट रखने की जगह मिलती है।

इसके अलावा नए एक्टिवा 7G का मुकाबला Hero Pleasure Plus से भी होगा। इस स्कूटर की कीमत 68,098 रुपये से शुरू होती है। इसमें 110 cc का इंजन लगा है और इसकी कीमत 62,220 रुपये से शुरू होती है।  इतना ही नहीं नया एक्टिवा, सुजुकी एक्सेस को भी कड़ी टक्कर दे सकता है  जिसकी कीमत 79,400  रुपये से शुरू होती है। इसमें 125cc का इंजन लगा है।

यह भी पढ़ें:  नई Honda Amaze खरीदने के 5 सबसे बड़े कारण, पहली बार शामिल हुआ ये खास सेफ्टी फीचर

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें