अब डिस्क ब्रेक में आएगी Hero Splendor Plus, टेस्टिंग के दौरान आई नजर

Hero Splendor Disc: हीरो मोटोकॉर्प अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक स्प्लेंडर प्लस को अब डिस्क ब्रेक में लेकर आ रही है। अर्बन और हाईवे पर बेहतर ब्रेकिंग के लिए ही इसमें डिस्क ब्रेक की सुविधा दी जा रही है।

hero_ba053b
विज्ञापन

2025 Hero Splendor Plus:  देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक स्प्लेंडर प्लस को अब डिस्क ब्रेक में लेकर आ रही है। rushlane के मुताबिक हाल ही यह बाइक स्पॉट हुई है। यह बाइक नए मैट कलर में भी मिलेगी। रिपोर्ट्स मुताबिक बाइक में फ्रंट डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलेगी। इस बाइक में XTEC Disc ब्रेक मिलेगी। अर्बन और हाईवे पर बेहतर ब्रेकिंग के लिए ही इसमें डिस्क ब्रेक की सुविधा दी जा रही है।

Hero Splendor Plus

Hero Splendor Plus

विज्ञापन

नई स्प्लेंडर प्लस के फ्रंट में 240mm डिस्क ब्रेक की सुविधा देखने को मिलेगी। इस बाइक में 97.2cc का एयर कूल्ड, सिंगल सिलिंडर इंजन दिया है जो 8.02PS और 8.05Nm का टॉर्क मिलता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। यह इंजन OBD2B compliance नॉर्म्स के साथ आएगा जिसकी वजह से बेहतर माइलेज और बढ़िया परफॉरमेंस मिलेगी।बाइक के फ्रंट में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर देखने को मिलते हैं।

इस समय नई स्प्लेंडर प्लस तीन वेरिएंट में है और इस बाइक की कीमत  77,176 रुपये से शुरू होती है। माना जा रहा है कि नए मॉडल की कीमत  80,000 रुपये से शुरू हो सकती है। माना  जा रहा है कि नई स्प्लेंडर प्लस अब तक की सबसे एडवांस्ड मशीन साबित हो सकती है।

विज्ञापन

हीरो स्प्लेंडर प्लस भारत में अबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। हर महीने यह बाइक भारत में अबसे ज्यादा बिकती है। लगातार इस बाइक की बिक्री बढ़ रही है। अगर यह बाइक डिस्क ब्रेक में आई तो इसकी बिक्री और बढ़ सकती है क्योंकि काफी समय से इस बाइक में डिस्क ब्रेक की डिमांड बढ़ रही है। ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए डिस्क ब्रेक की  सुविधा दी जा रही है। लेकिन कंपनी की तरफ से अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ