2025 Hero Destini 125: हीरो मोटोकॉर्प ने ऑटो एक्सपो से ठीक पहले अपना नया Hero Destini 125 स्कूटर लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इसे पिछले साल पेश किया गया था। नया Destini 125 नया और मॉडर्न फील के साथ आया है। राइडर की जरूरत को ध्यान में रखते हुए इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी समेत कई एडवांस फीचर्स को शामिल किया गया है। इस स्कूटर को तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। आइए जानते हैं कि नए Destini 125 में कौन-कौन से फीचर्स शामिल किया गये।
कीमत और कलर्स
नई Hero Destini 125 को तीन वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें VX, ZX और ZX+ मिलते हैं। VX ट्रिम में इटरनल व्हाइट, रीगल ब्लैक और ग्रूवी रेड कलर मिलेंगे। इसके अलावा इसके ZX ट्रिम में कॉस्मिक ब्लू और मस्टीक मैजेंटा कलर ऑप्शन मिलेगा। वहीं, इसके ZX+ ट्रिम को इटरनल व्हाइट और रीगल ब्लैक कलर के साथ लॉन्च किया गया है।
- Destini 125 VX की एक्स-शोरूम कीमत 80,450 रुपये
- Destini 125 ZX की एक्स-शोरूम कीमत 89,300 रुपये
- Destini 125 ZX+ की एक्स-शोरूम कीमत 90,300 रुपये
फीचर्स
Destini 125 VX में ड्रम Destini 125 VX में ड्रम ब्रेक, डिजिटल एनालॉग, फ्रंट ग्लोव बॉक्स की सुविधा मिलेगी। वहीं Destini 125 VX भी ड्रम ब्रेक,फुली डिजिटल स्पीडोमीटर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी,एलाय व्हील्स क्रोम एक्सेंट जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा Destini 125 ZX+ में डिस्क ब्रेक, फुली डिजिटल स्पीडोमीटर, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और कॉपर क्रोम एक्सेंट जैसे फीचर्स दिए गये है।
यह भी पढ़ें: Amazon Flipkart पर इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में आया जबरदस्त उछाल
इंजन और पावर
नए Hero Destini 125 में वहीं पुराना 124.6cc एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है जो 9 PS की पावर और 10.4 Nm टॉर्क जनरेट करता है। हीरो ने इसे अपडेट करने के साथ नया CVT (कंटीन्यूअसली वेरिएबल ट्रांसमिशन) दिया गया है।डिजाइन के मामले में Destini 125 अच्छा है लेकिन इसकी परफॉरमेंस बहुत अच्छी नहीं है, और इसलिए इसकी बिक्री बहुत अच्छी नहीं रहती।
इनसे होगा मुकाबला
नए Hero Destini 125 का सीधा मुकाबला Yamaha Fascino 125, Activa 125, Suzuki Access 125 और TVS Jupiter 125 से होगा। देखना होगा ग्राहकों को यह स्कूटर कितना पसंद आता है। हीरो को स्कूटर की परफॉरमेंस पर भी ध्यान देने की जरूरत है, साथ ही क्वालिटी को और बेहतर करना होगा।
यह भी पढ़ें: 79,999 कीमत, 100 Km का माइलेज, Ola को टक्कर देने आया Ampere का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर
संबंधित खबरें
बदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
1 hr agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
3 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
5 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
21 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
23 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
2 days agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines