Activa-Jupiter को टक्कर देगा नया Hero Destini 125, कीमत 80,450 रुपये से शुरू

Hero Motocorp ने Destini 125 स्कूटर लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इसे पिछले साल पेश किया गया था। नया Destini 125 नया और मॉडर्न फील के साथ आया है। इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी समेत कई एडवांस फीचर्स को शामिल किया गया है।

2025 Hero Destini 125

2025 Hero Destini 125: हीरो मोटोकॉर्प ने ऑटो एक्सपो से ठीक पहले अपना नया Hero Destini 125 स्कूटर लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इसे पिछले साल पेश किया गया था। नया Destini 125 नया और मॉडर्न फील के साथ आया है। राइडर की जरूरत को ध्यान में रखते हुए इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी समेत कई एडवांस फीचर्स को शामिल किया गया है। इस स्कूटर को तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। आइए जानते हैं कि नए Destini 125 में कौन-कौन से फीचर्स शामिल किया गये।

कीमत और कलर्स

नई Hero Destini 125 को तीन वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें VX, ZX और ZX+ मिलते हैं। VX ट्रिम में इटरनल व्हाइट, रीगल ब्लैक और ग्रूवी रेड कलर मिलेंगे। इसके अलावा इसके ZX ट्रिम में कॉस्मिक ब्लू और मस्टीक मैजेंटा कलर ऑप्शन मिलेगा। वहीं, इसके ZX+ ट्रिम को इटरनल व्हाइट और रीगल ब्लैक कलर के साथ लॉन्च किया गया है।

  • Destini 125 VX की एक्स-शोरूम कीमत 80,450 रुपये
  • Destini 125 ZX की एक्स-शोरूम कीमत 89,300 रुपये
  • Destini 125 ZX+ की एक्स-शोरूम कीमत 90,300 रुपये

फीचर्स

Destini 125 VX में ड्रम Destini 125 VX में ड्रम ब्रेक, डिजिटल एनालॉग, फ्रंट ग्लोव बॉक्स की सुविधा मिलेगी। वहीं Destini 125 VX भी ड्रम ब्रेक,फुली डिजिटल स्पीडोमीटर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी,एलाय व्हील्स क्रोम एक्सेंट जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा Destini 125 ZX+ में डिस्क ब्रेक, फुली डिजिटल स्पीडोमीटर, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और कॉपर क्रोम एक्सेंट जैसे फीचर्स दिए गये है।

इंजन और पावर

नए Hero Destini 125 में वहीं पुराना 124.6cc एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है जो 9 PS की पावर और 10.4 Nm टॉर्क जनरेट करता है। हीरो ने इसे अपडेट करने के साथ नया CVT (कंटीन्यूअसली वेरिएबल ट्रांसमिशन) दिया गया है।डिजाइन के मामले में Destini 125 अच्छा है लेकिन इसकी परफॉरमेंस बहुत अच्छी नहीं है, और इसलिए इसकी बिक्री बहुत अच्छी नहीं रहती।

इनसे होगा मुकाबला

नए Hero Destini 125 का सीधा मुकाबला Yamaha Fascino 125, Activa 125, Suzuki Access 125 और TVS Jupiter 125 से होगा। देखना होगा ग्राहकों को यह स्कूटर कितना पसंद आता है। हीरो को स्कूटर की परफॉरमेंस पर भी ध्यान देने की जरूरत है, साथ ही क्वालिटी को और बेहतर करना होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ